फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आंखों में ऐसी दिक्कतें हाई कोलेस्ट्रॉल का मानी जाती हैं संकेत, न करें इन्हें अनदेखा करने की भूल

Sun, 13 Feb 2022 03:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Feb 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
high cholesterol signs eyes, bad cholesterol symptoms in hindi
आंखों में कोलेस्ट्रॉल के लक्षण - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


डॉ वर्तिका नागपाल
(नेत्र रोग विशेषज्ञ)
कानपुर, उत्तर प्रदेश


शरीर के अंगों में दिख रहे असामान्य बदलावों के अधार पर कई सारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपने भी नाखून, त्वचा या पेशाब के रंग में परिवर्तन के आधार पर बीमारियों की पुष्टि के बारे में सुना होगा। पर क्या आप जानते हैं कि हमारी आंखें भी शरीर में पनप रही कई गंभीर बीमारियों का संकेत देती हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आंखों के रंग में बदलाव या इनमें होने वाली किसी भी अन्य समस्या को आमतौर पर हम आंखों की सेहत से ही जोड़कर देखते हैं, पर ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसे कई परिवर्तन शरीर में गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकते हैं। जैसे आंखों में होने वाले कुछ बदलावों के आधार पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डॉक्टर कहते हैं, स्वास्थ्य की जानकारी के लिए नियमित तौर पर रक्त परीक्षण और डॉक्टर के संपर्क में रहना आवश्यक होता है, पर कई बार शरीर में होने वाले कुछ बदलावों के आधार पर भी स्वास्थ्य समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे ही आंखों पर भी हमें ध्यान रखना चाहिए, इसमें होने वाले कुछ परिवर्तन हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

high cholesterol signs eyes, bad cholesterol symptoms in hindi
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या के लक्षण - फोटो : Pixabay

आंखों में दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया का अंदाजा आंखों में दिखने वाले कुछ संकेतों के आधार पर भी लगया जा सकता है। रक्तप्रवाह में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति के कारण हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया की समस्या हो जाती है। इसका हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह से नकारात्मक असर देखा जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने के कारण हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच कराते रहनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आंखों में किन लक्षणों के आधार पर इस समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है?

high cholesterol signs eyes, bad cholesterol symptoms in hindi
आंखों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत - फोटो : Istock

पलकों पर पीले रंग का उभार
अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, पलकों पर या उसके पास पीले रंग की वृद्धि को जैंथेलाजमा के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यह समस्या तब होती है जब त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल  का जमाव होने लगता है। वैसे तो जैंथेलाजमा को बहुत हानिकारक नहीं माना जाता है हालांकि कोलेस्ट्रॉल संबंधी ये लक्षण हृदय रोग का भी संकेत हो सकते हैं, जिनको लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आंखों या उसके आसपास किसी भी तरह का उभार दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
high cholesterol signs eyes, bad cholesterol symptoms in hindi
आंखों की समस्या को न करें अनदेखा - फोटो : Pixabay

आईरिस के आसपास पीला-सफेद रंग का रिंग दिखना
जैंथेलाजमा के अलावा आईरिस के चारों ओर पीला-सफेद रिंग दिखाई देना भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत माना जाता है। इस स्थिति को कॉर्नियल आर्कस के नाम से जाना जाता है। मायो क्लिनिक के मुताबिक वृद्ध लोगों में यह समस्या आम है। यह कॉर्निया के किनारे में लिपिड जमा होने के कारण होता है। आंखों में इस तरह के बदलाव नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करके कोलेस्ट्रॉल की जांच करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
high cholesterol signs eyes, bad cholesterol symptoms in hindi
आंखों की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ वर्तिका नागपाल बताती हैं, आंखों की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है। इसमें दिखने वाले किसी भी तरह के असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे बदलाव सिर्फ आंख ही नहीं शरीर के भीतर बढ़ रही कई अन्य समस्याओं का भी संकेत हो सकते हैं। जैसे कि आपने कोलेस्ट्रॉल के संकेतों के बारे में पढ़ा। आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या या कुछ भी असामान्य बदलाव को लेकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed