फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आंखों से लेकर नसों तक के लिए नुकसानदायक है हाई ब्लड प्रेशर, इन उपायों से कर सकते हैं इसे कंट्रोल

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
high blood pressure risk factors, know how it affects overall health
रक्तचाप अधिक होने की समस्या - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति शरीर के कई अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आमतौर पर इसे हृदय रोगों के ही प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह आपकी आंखों, किडनी और तंत्रिकाओं के लिए भी दिक्कतों को बढ़ा सकती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, हालांकि अगर यह समस्या अक्सर बनी रहती है तो इस बारे में विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत होती है। ब्लड प्रेशर का 140/90 या इससे अधिक बना रहना हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) माना जाता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उच्च रक्तचाप की स्थिति हृदय, मस्तिष्क, किडनी और आंखों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि, ज्यादातर मामलों में रक्तचाप का प्रबंधन करके आप गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। सामान्य घरेलू उपचार भी रक्तचाप की समस्या में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि ब्लड प्रेशर को किस प्रकार से नियंत्रित करके इसके कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव किया जा सकता है?

high blood pressure risk factors, know how it affects overall health
हाइपरटेंशन की स्थिति को कैसे पहचानें - फोटो : istock

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों के बारे में जानिए

डॉक्टर्स कहते हैं, ज्यादातर मामलों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में कोई लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि कुछ लोगों को सिरदर्द, सांस की तकलीफ, घबराहट, सीने में दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। इस तरह की समस्याओं का समय पर पहचान और इसे प्रबंधित करने के उपाय करना जरूरी हो जाता है। ब्लड प्रेशर के लगातार बढ़े रहने की स्थिति जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकती है। इसके बचाव के लिए ये तीन उपाय विशेष लाभकारी हो सकते हैं।

high blood pressure risk factors, know how it affects overall health
आहार में नमक की मात्रा रखें कम - फोटो : iStock

आहार में सोडियम की मात्रा रखें कम

सोडियम (नमक) का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक नमक का सेवन करते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों के सुझावों के मुताबिक दिनभर में 2,300 मिलीग्राम (एक बड़े चम्मच) से अधिक मात्रा में नमक का सेवन नहीं किया जाना चाहिए, इससे हाइपरटेंशन का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
high blood pressure risk factors, know how it affects overall health
व्यायाम से ब्लड प्रेशर की समस्या में लाभ - फोटो : Pixabay

नियमित व्यायाम की बनाएं आदत

शारीरिक गतिविधि और वर्कआउट आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करते हैं। व्यायाम की आदत बनाना रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। विशेषज्ञों ने पाया कि व्यायाम की आदत बनाना तंत्रिकाओं और हृदय को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना 30 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
high blood pressure risk factors, know how it affects overall health
पोटैशियम वाली चीजों के लाभ - फोटो : istock

पोटैशियम युक्त आहार का सेवन

पोटैशियम, हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सबसे अच्छे खनिजों में से एक है। यह नमक के कारण होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम करता है। रक्त वाहिकाओं की दीवारों में तनाव कम करने के लिए भी पोटैशियम युक्त चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। केला, टमाटर, एवोकाडो, दूध, दही, बीन्स, नट्स  आदि पोटैशियम से भरपूर होते हैं। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed