फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: सुबह नाश्ते में इन पांच चीजों का जरूर करें सेवन, बीमारियों का खतरा होगा कम

Wed, 14 Jul 2021 10:02 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Healthy foods to eat in morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


सुबह का नाश्ता सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बात का ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट में अनहेल्दी या अस्वास्थ्यकर चीजों का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये सुबह नाश्ता न करने से भी ज्यादा बदतर हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि सुबह के नाश्ते में हेल्दी चीजों को शामिल करें। हेल्दी ब्रेकफास्ट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ सा महसूस होता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है और साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम होता है, जैसे थकान, पेट संबंधी समस्याएं (कब्ज, अपच आदि)। आइए जानते हैं कि सुबह के नाश्ते में किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

Healthy foods to eat in morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुबह के नाश्ते में अंडा जरूर लें 

  • अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे संपूर्ण प्रोटीन वाला खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है। इसलिए दिन की शुरुआत करने का यह अति उत्तम आहार है। यह दिमाग की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई तरह के फायदे दे सकता है। आप चाहें तो नाश्ते में उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खा सकते हैं। 
Healthy foods to eat in morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ओट्स या दलिया खाएं 

  • सुबह नाश्ते में ओट्स या दलिया का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन से लेकर कई तरह के खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और साथ हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy foods to eat in morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सूखे मेवे खाएं 

  • नट्स या सूखे मेवे स्वादिष्ट तो होते ही हैं, साथ ही ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सुबह नाश्ते में इनके सेवन से वजन बढ़ने की समस्या से तो मुक्ति मिल ही जाएगी, साथ ही हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम रहेगा। 
विज्ञापन
Healthy foods to eat in morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पनीर खाएं 

  • सुबह के नाश्ते में पनीर का सेवन एक बेहतरीन भोजन है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे यह पेट भरने के साथ-साथ संतुष्टि देने का भी काम करता है। इसके अलावा फल भी सुबह के नाश्ते का अच्छा विकल्प हैं। इनको ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed