हम भोजन के अलावा फलों का सेवन करते हैं, ताकि हमें कुछ हेल्दी मिल सके। मौसम के हिसाब से हम लोग फल बदलते रहते हैं। कभी तरबूज तो कभी सेब का सेवन किया जाता है। लेकिन इसके अलावा हम लोग ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करते हैं, ताकि पोषक तत्व मिल सके। वैसे तो लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स अपनी-अपनी जगह काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अखरोट का सेवन करने से हमें काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। अखरोट में प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हमारे दिमाग के लिए अखरोट काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगे हुए अखरोट खाने के क्या फायदे हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं।
2 of 6
दांत
- फोटो : pixabay
ये हैं फायदे:-
दांतों और हड्डियों के लिए सही
अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होने की वजह से ये हमारी हड्डियों के साथ-साथ हमारे दांतों को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोज रात को अखरोट के दाने भीगा सकते हैं और फिर सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दिल के लिए फायेदमंद
भीगे हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अखरोट वैसे भी दिल के लिए फायेदमंद माना जाता है और भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से ये फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
वजन कम करने में मददगार
आज के दौर में लगभग हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है। ऐसे में इसे कम करने में आपकी मदद भीगे हुए अखरोट कर सकते हैं। भीगे हुए अखरोट में कैलोरी कम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डायबिटीज
भीगे अखरोट का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे लोगों को भीगे अखरोट खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।