{"_id":"60e5866c8ebc3ef84d007803","slug":"coronavrius-update-it-is-necessary-to-get-corona-vaccine-but-do-not-forget-these-five-rules-of-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: वैक्सीन लगवाना ही नहीं, इन 5 चीजों का भी रखना होगा ध्यान, तभी दे पाएंगे कोरोना को मात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: वैक्सीन लगवाना ही नहीं, इन 5 चीजों का भी रखना होगा ध्यान, तभी दे पाएंगे कोरोना को मात
कोरोना वायरस महामारी से हर कोई परेशान है। भारत में तो इस वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया। हालांकि, मौजूद समय में कोरोना के केस में गिरावट जरूर देखी जा रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं, ताकि इस वायरस से वे बच सकें। लेकिन वैक्सीन लगवाने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि इसके बाद हम सबकुछ भूल जाए और कोरोना के नियमों का पालन नहीं करें। तो चलिए आपको बताते हैं कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद आपको और आपको अपने बच्चों का ध्यान कैसे रखना है। साथ ही किन बातों को नहीं भूलना है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 6
बच्चों में कोरोना के लक्षण
- फोटो : Pixabay
मास्क खुद भी पहने बच्चों को भी पहनाएं
कोरोना की आने वाली तीसरी लहर से लड़ने का एक सबसे बड़ा हथियार है मास्क। हमें घर से बाहर जाने पर मास्क जरूर पहनना चाहिए, किसी से मिलते समय, दफ्तर में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में, दुकान या मॉल में जाते समय आदि मास्क जरूर पहनना चाहिए। खुद तो मास्क पहने ही साथ ही अपने बच्चों को भी मास्क पहनाए। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि 2 साल से ऊपर के बच्चों को मास्क पहनना चाहिए और इससे छोटे बच्चों के मुंह को फेस शील्ड से ढकना चाहिए।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाइजीन का रखें खास ध्यान
हमें अपने हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए। कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें अपने हाथों को समय-समय पर साबुन की मदद से धोते रहना चाहिए या फिर सैनिटाइजर की मदद से भी हाथों को साफ कर सकते हैं। वहीं, आप दफ्तर या बाहर कहीं से घर पर आ रहे हैं तो कोशिश करें कि बिना किसी के संपर्क में आए, सबसे पहले स्नान कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर की बोतल रखें पास में
घर पर किसी सामान को ला रहे हैं तो उसे सैनिटाइज करें, आप अपने हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें, आप घर आ रहे हैं तो खुद को सैनिटाइज करें और घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने पास एक छोटी सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें आदि।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सामाजिक दूरी सबसे जरूरी
अगर कोरोना से खुद को बचाना है तो हम सभी को एक बात का ध्यान रखना होगा कि सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना है और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं। वहीं, घर से बाहर जाते समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें, लोगों से दूर रहें, दफ्तर में और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी उचित दूरी का ख्याल रखें आदि।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।