फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्ट के मरीज गलती से भी न करें इन चार चीजों का ज्यादा सेवन, दो गुना हो सकता है नुकसान

Sat, 23 Oct 2021 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Oct 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
health tips what heart patients should not eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

जब हम किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं, तो हमें कई चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसमें सबसे पहली चीज है हमारा खानपान। अगर हम बीमारी के समय गलत चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे हमें होने वाले नुकसान कई गुना तक बढ़ सकते हैं। जैसे- दिल की बीमारी। इसमें कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का तेज और धीमा होना, कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने जैसी कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में ये सब हमारे गलत खानपान की वजह से भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम ऐसी चीजों का सेवन करें, जो हमें फायदा पहुंचाए। वहीं, खाने की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका अगर ज्यादा सेवन हार्ट के मरीज करते हैं तो इससे उनकी दिक्कतें दो गुना तक बढ़ सकती हैं। इसलिए इन चीजों कम सेवन करना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी खाने की की चीजें हैं।

health tips what heart patients should not eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

मैदा

  • मैदा हमारे पेट को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। वहीं, हार्ट के मरीजों के लिए तो ये बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल का वसा फैट होता है, जो शरीर के अंगों तक खून पहुंचाने के रास्ते में जमा हो जाता है।
health tips what heart patients should not eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नमक

  • अगर हमारे खाने में नमक न हो, तो उसका स्वाद बिगड़ जाता है। लेकिन अगर हार्ट के मरीज के खाने में ज्यादा नमक हो, तो उनकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसका कम ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips what heart patients should not eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडे की जर्दी

  • अगर आप हार्ट के मरीज हैं और आप अंडे की जर्दी का सेवन करते हैं, तो इसे एकदम बंद न करें। इसकी जगह पर आप अंडे का कम मात्रा में सेवन शुरू कर दें, क्योंकि ज्यादा अंडे का सेवन करने से हार्ट का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसका अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
health tips what heart patients should not eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीठी चीजें

  • हार्ट के मरीजों के लिए ज्यादा मीठी चीजों का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मीठे के सेवन से शरीर इंसुलिन का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता और डायबिटीज का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए मीठे खाने का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed