डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जब-जब मौसम बदलता है, तब व्यक्ति के बीमार पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब भी हम गर्मियों से सर्दियों की तरफ या सर्दियों से गर्मी की तरफ जाते हैं, तो बदलता मौसम हमारी इम्यूनिटी को भी काफी प्रभावित कर सकता है। वहीं, कोरोना काल में इस बात को तो हर किसी ने जाना कि इम्यूनिटी को मजबूत करना कितना जरूरी है, क्योंकि कोरोना का वायरस कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए काफी घातक साबित हुआ। ऐसे में इस बदलते मौसम में भी जरूरी है कि अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि आप कम से कम बीमार पड़े और स्वस्थ रहने में मदद मिल सके। ऐसे में हम आपको कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको मदद मिल सकती है और ये चीजें आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकती हैं।