आचार्य मनीष
टाइफाइड से ऐसे पाएं निजात: अपना सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, ये चीजें कर सकती हैं मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है आयुर्वेदिक उपाय
- टाइफाइड बुखार से निजात पाने के लिए आपको करना ये है कि खूबकला दो-तीन ग्राम, पांच मुनक्के और तीन-पांच अंजीर को 400 ग्राम पानी में डालकर गर्म करें। वहीं, जब इसमें 100 ग्राम पानी बचें, तो इन सभी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपका काढ़ा तैयार है, जिसका सेवन आपको रोजाना सुबह-शाम करना है।
खूबकला के फायदे
- खूबकला में विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और ग्लूकोसिनोलेट्स नाम का तत्व पाया जाता है। ऐसे में खूबकला आपके शरीर के तापमान को नॉर्मल करने में मदद करेगा।
अंजीर
- अंजीर को इस काढ़े में मिलाने से भी फायदा होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, कैल्शियम प्रोटीन फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा होती है, जो टाइफाइड में राहत दिलाने में मदद करता है।
मुनक्का
- वहीं, मुनक्का में आयरन, पोटेशियम, बी कॉम्लेक्स विटामिन, विटामिन- ए व डी और डायटरी फाइबर के साथ कई अन्य गुण पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर शरीर की कमजोरी दूर करता है और टाइफाइड से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है।
नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युर्वेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।