फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ये चार चीजें बढ़ा सकती हैं कैंसर का जोखिम, सीमित मात्रा में सेवन करना बेहतर

Sat, 07 Aug 2021 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Health tips These four things can increase the risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हमारे आसपास नाजाने कितनी बीमारियां हैं, जो पलक झपकते ही व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती हैं। इसी में से एक बीमारी है कैंसर, जो काफी खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। अमूमन देखा जाता है कि ये बीमारी खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से होती है। ऐसे में हमें कई तरीकों से अपना ध्यान देना चाहिए। एक अच्छी दिनचर्या के साथ-साथ हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे में कुछ चीजें हैं, जिनका सेवन करने से हमें कैंसर की बीमारी में और दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आपको कुछ चीजों का सेवन बेहद कम करना चाहिए, क्योंकि इससे खतरा बढ़ने की संभावना बढ़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

Health tips These four things can increase the risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ज्यादा पकी हुई चीजें

  • जिन चीजों को अधिक तापमान पर पकाया, फ्राई, सेका या ग्रिल किया जाता है, ऐसे खाने के सेवन से कैंसर का खतरा हो सकता है। इनमें हेट्रोसाइक्लिक एमाइंस और एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स जैसे हानिकारक योगिकों का उत्पादन बढ़ जाता है।
Health tips These four things can increase the risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोसेस्ड मीट

  • प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन भी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है और ऐसा कहना है इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर का। इनके मुताबिक, प्रोसेस्ड मीट के सेवन से कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि इस मीट में स्वाद बनाने के लिए नमक और स्मको कस इस्तेमाल किया जाता है जो पेट के कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These four things can increase the risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोसेस्ड फूड्स

  • प्रोसेस्ड फूड्स के ज्यादा सेवन से भी कैंसर का जोखिम हो सकता है। दरअसल, इस फूड्स में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, और वहीं इनमें पोषक तत्व और फाइबर कम होते हैं जिसकी वजह से ये चीजें ब्लड शुगर बढ़ाती हैं, और इससे कई तरह के कैंसर (कोलोरेक्टल और ब्रेस्ट कैंसर) का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Health tips These four things can increase the risk of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नमकीन चीजें

  • नमकीन चीजों का ज्यादा सेवन भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। इसमें आचार, नमकीन, स्नैक्स, मछली और मसालेदार सब्जियां शामिल हैं, जो पेट के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन बेहद ही कम करना चाहिए या फिर इन्हें छोड़ना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed