{"_id":"6140544deec57e0e5c6f42eb","slug":"health-tips-these-four-spices-can-control-increasing-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो इन चार मसालों को करें अपने आहार मे शामिल, मिलेंगे लाजवाब फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो इन चार मसालों को करें अपने आहार मे शामिल, मिलेंगे लाजवाब फायदे
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है, जिसकी वजह से उसके जीवन में कई तरह की दिक्कतें हैं। कोई हार्ट की समस्या से जूझ रहा है, तो कोई किडनी की बीमारी से पीड़ित है। इन बीमारियों को जन्म देने के पीछे कहीं न कहीं हमारी खराब जीवनशैली जिम्मेदार है। रात को देर से सोना, सुबह देर से उठना, समय पर खाना न खाना और बाहर के खाने का अत्याधिक सेवन करना आदि। इसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से और मोटापे से परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर बीमारियों की शुरुआत हमारे मोटापे की वजह से ही होती है, इसलिए जरूरी है कि इसे नियंत्रित किया जाए। तो चलिए आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताते हैं जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
2 of 5
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल
- फोटो : iStock
दालचीनी देगी फायदा
-आप दालचीनी को अपने खानपान में इस्तेमाल कर सकते हैं या एक टुकड़ा दाल चीनी का चबा भी सकते हैं।
-इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वजन घटाने में मदद करते हैं।
3 of 5
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल
- फोटो : iStock
काली मिर्च का ऐसे करें सेवन
-रोजाना सुबह 2-4 काली मिर्च के दाने चबा सकते हैं और ऊपर से आपको एक गिलास गर्म पानी पीना है।
-आप ग्रीन टी में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल
- फोटो : Pixabay
इलायची के हैं अपने फायदे
-आपको नियमित रूप से रात को गर्म पानी के साथ इलायची का सेवन करना चाहिए।
-इसमें मेलाटोनिन जैसे कई जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं जिसकी कारण वजन घटने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल
- फोटो : pixabay
सौंफ है वजन घटाने मे काफी कारगर
-आप अपनी चाय में थोड़ी सी सौंफ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
-सौंफ की चाय में मौजूद कई एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन घटाने में आपको मदद मिल सकती है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।