फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: भोजन के तुरंत बाद चाय पीना चाहिए या नहीं? जान लें क्या है विशेषज्ञों की राय

Fri, 04 Jul 2025 04:51 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 04 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

बहुत से लोगों को भोजन के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है। यह आदत इतनी सामान्य है कि वो शायद ही कभी इसके स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में सोचते होंगे। लेकिन, क्या भोजन के तुरंत बाद चाय पीना वास्तव में हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Should You Drink Tea Right After Meals Know form study
चाय का गिलास - फोटो : Adobe stock

Health Tips : सुबह की पहली किरण से लेकर शाम की ढलती बेला तक एक गरमागरम कप चाय की चुस्की लेना करोड़ों लोगों की दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा है। हमारे देश में चाय का क्रेज इतना अधिक है कि आपको लगभग हर गली के नुक्कड़ पर एक चाय की दुकान देखने को मिल जाएगी। बहुत से लोगों ने तो चाय पर लंबी कविताएं भी लिखी हैं, इतना ही नहीं चाय के चर्चे पर बड़े-बड़े निर्णय ले लिए जाते हैं। खैर, अक्सर बहुत से लोगों को भोजन के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है।



लेकिन, क्या भोजन के तुरंत बाद चाय पीना वास्तव में हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है? विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत हमारे पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य को जाने-अनजाने में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Health Tips Should You Drink Tea Right After Meals Know form study
चाय - फोटो : Freepik.com

भोजन के तुरंत बाद चाय पीने के दुष्प्रभाव
चाय में मौजूद कुछ घटक पाचन प्रक्रिया को सीधे तौर पर बाधित करते हैं। चाय में पाए जाने वाले टैनिन और कैफीन जैसे कंपाउंड पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं। विशेष रूप से टैनिन भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को बाधित करता है। ऐसे में जिन लोगों के भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने की आदत है उनके शरीर में खून की कमी (एनीमिया) का खतरा बढ़ सकता है। 


ये भी पढ़ें- मानसून में हेल्दी रहने के इन चार मौसमी फलों का करें सेवन, तीसरा वाला डायबिटीज रोगियों के लिए भी है फायदेमंद
 
Health Tips Should You Drink Tea Right After Meals Know form study
चाय - फोटो : Freepik.com

भोजन के बाद चाय पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह न केवल आयरन, बल्कि विटामिन और अन्य खनिजों के अवशोषण को भी प्रभावित करता है, जिससे भोजन का पूरा पोषण शरीर को नहीं मिलता। कैफीन से पेट में एसिड उत्पादन बढ़ता है, जिससे हार्टबर्न और एसिडिटी हो सकती है। लंबे समय तक यह आदत पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है और थकान, कमजोरी जैसे लक्षण पैदा कर सकती है।


ये भी पढ़ें- Nipah Virus: केरल में फिर निपाह की दस्तक, संदिग्ध मामलों के बाद अलर्ट जारी; जानिए कितना खतरनाक है ये संक्रमण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Should You Drink Tea Right After Meals Know form study
चाय - फोटो : Freepik.com

भोजन के कितने देर बाद चाय पीना चाहिए?
विशेषज्ञों के मुताबिक, भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से बचना चाहिए। पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा होने का समय देने के लिए, भोजन और चाय के सेवन के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतराल रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Health Tips Should You Drink Tea Right After Meals Know form study
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
भोजन के बाद 10-15 मिनट की हल्की सैर भी पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होती है। आप चाहें तो भोजन के तुरंत बाद गुनगुना पानी पी सकते हैं, ये आपके पाचन को सुचारू बनाने में मदद करता है। इसके अलावा आप चाहें तो भोजन के तुरंत बाद नींबू पानी पी सकते हैं। यदि आपको लगातार पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, तो बिना देर किए चिकित्सक से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed