फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Depression Symptoms: डिप्रेशन महसूस होने पर भूलकर भी न करें ये पांच काम, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Wed, 20 Mar 2024 01:10 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Health Tips Know 5 Depression Symptoms Effects On Health News in Hindi
डिप्रेशन में अकेले बिल्कुल न रहें। - फोटो : social media

Depression Symptoms Effects on Health: अवसाद और तनाव आज एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। डिप्रेशन की समस्या लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। डिप्रेशन के कारण कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रसित होने लगते हैं। तनाव या अवसाद की स्थिति में व्यक्ति को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके उल्ट जब डिप्रेशन महसूस होने पर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और डिप्रेशन की स्थिति अधिक नुकसानदायक हो जाती है। ऐसे में अगर आपको डिप्रेशन महसूस हो रहा हो तो इस समस्या को कम करने और खुद को अवसाद की स्थिति से बाहर निकालने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। खुद को अकेला न होने दें और डिप्रेशन महसूस होने पर पांच काम भूल कर भी न करें। चलिए जानते हैं अवसाद या तनाव होने पर क्या नहीं करना चाहिए।

Health Tips Know 5 Depression Symptoms Effects On Health News in Hindi
ओवर इटिंग शारीरिक समस्याएं बढ़ाती है - फोटो : iStock

जरूरत से ज्यादा खाना

कई बार लोग डिप्रेशन होने पर ओवर इटिंग करने लगते हैं। तनाव की स्थिति में भले ही उन्हे भूख न लगी हो, लेकिन इसके बावजूद वह ज्यादा खा लेते हैं। ऐसा करने से शरीर को नुकसान होने लगता है। शारीरिक और मानसिक तौर पर कई बीमारियों से आप ग्रसित हो सकते हैं। जैसे अनिद्रा की समस्या, अपच की समस्या या पेट में गैस आदि हो सकती है। अवसाद जो एक तरह से आपकी मानसिक स्थिति होती है वह शारीरिक समस्याओं को भी बढ़ा देती है। इसलिए ओवर ईटिंग से बचें।

Health Tips Know 5 Depression Symptoms Effects On Health News in Hindi
धिक धूम्रपान या शराब का सेवन तनाव बढ़ाएगा - फोटो : अमर उजाला

नशा न करें

अक्सर देखा जाता है कि डिप्रेशन का शिकार लोग नशा करने लगते हैं। वह अधिक धूम्रपान या शराब का सेवन शुरू कर देते हैं। अवसाद या तनाव में अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Know 5 Depression Symptoms Effects On Health News in Hindi
परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताएं - फोटो : iStock

अकेले न रहें
 
तनाव या अवसाद की स्थिति में पीड़ित अकेला और उदास रहने लगता है। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज न करते हुए खुद को अकेला न होने दें। खुली हवा में निकलें। शुद्ध वातावरण को महसूस करें। कमरे में बंद रहने के बजाए परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। लोगों से मिले और मन की भावनाओं को दबाएं नहीं, बल्कि खुलकर बात करें।

विज्ञापन
Health Tips Know 5 Depression Symptoms Effects On Health News in Hindi
मोबाइल, लैपटॉप या वीडियो गेम्स न खेलें - फोटो : iStock

वर्चुअल डिस्ट्रेक्शन से बचें

डिप्रेशन में लोग दूसरों से घुलने मिलने की बजाए अपना समय मोबाइल, लैपटॉप या वीडियो गेम्स में बिताते हैं। इससे स्ट्रेस बढ़ता है। लोग अवसाद की स्थिति में ऐसे गाने या म्यूजिक सुनते हैं, जो तनाव को कम करने के बजाए बढ़ा सकता है। आपका मूड इससे अधिक खराब हो सकता है। इसलिए इन चीजों से बचें और लोगों के साथ वक्त बिताएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed