फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आपकी इन आदतों से बढ़ सकता है किडनी में पथरी का खतरा, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Fri, 20 Aug 2021 09:18 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Health tips Kidney Stones causes and Symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। इसका काम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होता है। दरअसल, किडनी विषाक्त पदार्थों को पहले ब्लैडर में भेजती है, जहां यूरिन के जरिये ये शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए किडनी की सेहत का हमेशा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि किडनी से जुड़ी कई बीमारियां हैं, जो आपको परेशान कर सकती हैं। इसमें किडनी स्टोन यानी किडनी में पथरी की बीमारी भी शामिल है। किडनी में पथरी होना एक गंभीर समस्या है, जिसमें कभी-कभी लोगों को असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। अगर पथरी छोटी है तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती, लेकिन एक बड़ी पथरी आपके मूत्र प्रवाह को अवरुद्ध कर सकती है और ऐसे में आपको बहुत दर्द पहुंचा सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाएं, जिससे किडनी स्टोन का खतरा पैदा न हो। आइए जानते हैं उन खराब आदतों के बारे में, जिनसे किडनी में पथरी का खतरा बढ़ सकता है। 

Health tips Kidney Stones causes and Symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

पानी कम पीना 

  • कई लोगों की पानी कम पीने की आदत होता है। ऐसे लोगों में किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर सभी लोगों को पानी खूब पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ किडनी स्टोन की समस्या से निजात मिल सकती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों का खतरा भी काफी कम हो जाता है। आप नींबू पानी या संतरे का जूस भी पी सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद साइट्रेट पथरी को बनने से रोक सकता है। 
Health tips Kidney Stones causes and Symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खानपान की गलत आदत 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आपके आहार में प्रोटीन, नमक (सोडियम) और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा है तो आपको किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग नमक का सेवन हद से ज्यादा करते हैं, उनको ज्यादा तकलीफ होती है। इसलिए किसी भी चीज का सेवन उचित मात्रा में ही करें और हमेशा स्वस्थ आहार लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Kidney Stones causes and Symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मोटापा 

  • अगर आप मोटापे के शिकार हैं, आपका बॉडी मास इंडेक्स और कमर का साइज बहुत ही ज्यादा है तो आपको किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मोटापे को कम करें, क्योंकि यह कई और बीमारियों का कारण भी बन सकता है। 
विज्ञापन
Health tips Kidney Stones causes and Symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी में पथरी के लक्षण 

  • पेट या कमर में दर्द 
  • बार-बार पेशाब करने जाने की इच्छा
  • पेशाब करते समय जलन के साथ दर्द होना
  • पेशाब से बदबू आना और और पेशाब का रंग गहरा हो जाना 
  • मूत्र में खून आना 
  • जी मिचलाना, उल्टी और बुखार 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed