फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए करें इन पांच चीजों का सेवन, अन्य बीमारियां भी होंगी दूर

Mon, 16 Nov 2020 12:48 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi Take these five things to keep the liver clean and healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्वस्थ रहने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में अनेक महत्वपूर्ण शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है और शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। यह खाना पचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा लिवर न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि यह पोषक तत्वों के संचयन में भी सहायक है। चूंकि लिवर हमारे शरीर की बहुत सारी जरूरतों को पूरा करता है, इसलिए इसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि आखिर किन चीजों के सेवन से लिवर को साफ स्वस्थ बनाया जा सकता है। 

Health tips in hindi Take these five things to keep the liver clean and healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन 

  • लहसुन को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह लिवर को साफ रखने में भी मदद करता है। दरअसल, यह लिवर में मौजूद उन एंजाइम्स को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ रखने में सहायक हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसलिए 2-3 लहसुन की कलियों का रोजाना सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा। 
Health tips in hindi Take these five things to keep the liver clean and healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू 

  • नींबू को भी लिवर को साफ करने में मददगार माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद डी-लिमोनेने नामक तत्व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन-सी भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सही करके इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आप नियमित रूप से नींबू पानी या उसमें शहद डालकर उसका सेवन करें। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi Take these five things to keep the liver clean and healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी 

  • हल्दी को भी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है और साथ ही लिवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को भी पुनर्जीवित करने में मदद करती है। इसके लिए आप 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी में मिलाएं और उसे उबालकर दिन में दो बार पीएं। इससे लिवर को साफ रखने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होगा। 
विज्ञापन
Health tips in hindi Take these five things to keep the liver clean and healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

सेब

  • रोजाना एक सेब का सेवन लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। दरअसल, यह पेक्टिन का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन प्रणाली और कोलेस्ट्रॉल से विषाक्त पदार्थों को निकाल कर लिवर को साफ करने में मदद करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed