Tips for Teeth: जहां एक तरफ बढ़ती उम्र के साथ हमारे दांत टूटने लगते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जवानी में लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो जाती है। इसी में से एक समस्या है दांत में कीड़ा लगना। आमतौर पर ये समस्या ज्यादातर लोगों को हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी से भी गुजरना पड़ता है। यही नहीं, जब कीड़े लगे दांत के इलाज के लिए हम अस्पताल जाते हैं तो इसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं। ऐसे में दांतों का इलाज कोई सस्ता इलाज नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो दांत में लगे कीड़े से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को अपना सकते हैं, जो कि घरेलू उपाय हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
Health Tips: दांत में लग गया है कीड़ा, तो इन चार चीजों से मिल सकता है जल्द छुटकारा
इन तरीकों से मिल सकता है आराम:-
नंबर 1
- दांत में लगे कीड़े से छुटकारा पाने के लिए आपको सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाना है और एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को आपको ब्रश से कीड़े वाली जगह पर लगाना है, जैसे ब्रश करते हैं। दिन में दो बार ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी साफ होने में मदद मिल सकती है।
नंबर 2
- अगर आपके दांत में कीड़ा लगा है, तो आप फिटकरी का पाउडर ले सकते हैं और इसमें आपको सेंधा नमक मिलाना है और एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को दांतों पर ब्रश की मदद से लगाना है। ऐसा करने से दांत में लगे कीड़े से आपको छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है।
नंबर 3
- अगर दांत में कीड़ लग गया है, तो इसमें आराम पाने में लौंग का तेल आपकी मदद कर सकता है। आपको इस तेल को दांत पर कुछ देर तक लगाना है और ऐसे ही छोड़ना होता है। रोजाना ऐसा करने पर आपके दांत से कीड़ा निकलने के साथ दर्द में भी आराम मिल सकता है।
नंबर 4
- हींग के पाउडर से भी आपको आराम मिल सकता है। आपको करना ये है कि पानी में हींग के पाउडर को डालकर उबाल लेना है। फिर जब ये गुनगुना हो, तब इस उबले हुए पानी से कुल्ला करना होता है। इससे दांत में लगा कीड़ा खत्म हो सकता है।
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
https://ujalacygnus.com/doctors/
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।