Diabetes Tips in Hindi: शुगर की बीमारी अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण होती है। शुगर कंट्रोल करने के लिए यूं तो कई तरह के सुझाव और सलाह हम आए दिन सुनते हैं जबकि डॉक्टर भी मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए दवाएं देते हैं। आमतौर पर शुगर एक ऐसी बीमारी है जो एक बार लग जाए तो उसे जड़ से हटाना मुश्किल है। हालांकि लाइफ-स्टाइल बदलकर और खान-पान में बदलाव लाकर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आपकी डायबिटीज भी नियंत्रित नहीं हो रही है, तो आप कुछ चीजों से दूरी बनाकर इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
Diabetes Tips: शुगर कंट्रोल करने के बेहद आसान उपाय, ये चार टिप्स रखेंगी आपको फिट
इन चीजों का दें ध्यान:-
नंबर 1
- अगर आप देर रात खाना खाते हैं या आपको ऐसी आदत है तो ये आदत आपको छोड़नी चाहिए। दरअसल, जब आप देर रात को भोजन करते हैं तो आपका पेट इसे ढंग से पचा नहीं पाता है जिससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। इस आदत से शुगर बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए शाम 7 बजे तक भोजन करने को डॉक्टर्स सही समय मानते हैं।
नंबर 2
- अगर आपकी शुगर नियंत्रित नहीं हो रही है, तो आपको मैदा, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स या ग्लूटेन से बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी शुगर और बढ़ सकती है क्योंकि इन चीजों में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है।
नंबर 3
- अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो आपको नमक के सेवन से बचना चाहिए या आप इसका सेवन बेहद कम कर सकते हैं। साथ ही चीनी, आइसक्रीम, कोल ड्रिंक्स, जंक फूड जैसी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। वरना आपकी शुगर बढ़ सकती है।
नंबर 4
- कई लोगों को आदत होती है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में कफ दोष बढ़ जाते हैं। इससे शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद ही सोना चाहिए।
डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।