डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
मौसम के बदलाव के कारण, हम कुछ ठंडा-गर्म खा लें या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ जाएं जो पहले सर्दी-खांसी और बंद नाक जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं आदि। तो ऐसे में हम भी सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। इससे कई दिक्कतें होती हैं, जिसमें सिरदर्द, बदन दर्द जैसी कई अन्य दिक्कतें होती हैं, कुछ खाने को मन नहीं करता है और नाक बहने लगती हैं। ऐसे में कई दवाओं का सेवन करना पड़ता है, ताकि जल्द से जल्द इन समस्याओं में राहत मिल सके। लेकिन अगर आप चाहें तो आपकी बंद नाक को खोलने में और सर्दी-जुकाम को दूर करने में आपकी मदद कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...