{"_id":"5c9b3cd3bdec2213ec622648","slug":"health-tips-for-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए वरदान हैं ये फूड्स, डाइट में करेंगी शामिल तो बनेंगी सुपर वुमेन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिलाओं के लिए वरदान हैं ये फूड्स, डाइट में करेंगी शामिल तो बनेंगी सुपर वुमेन
आजकल की लाइफस्टाइल में महिलाओं की भी भागदौड़ जारी है। महिलाएं घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारी उठा रही हैं, जिसके चलते उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पारिवारिक जिम्मेदारी ऑफिस की जिम्मेदारी को निभाते हुए महिलाएं अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं। इस तरह उनको कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर महिलाएं खुद को हेल्दी रख सकती हैं।
2 of 5
सेब फलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए डॉक्टर हमें रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। जो महिला रोजाना एक सेब खाती है उनका इम्यूनिटी सिस्टम बढ़िया रहता है। सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। सेब खाने से महिलाओंमें खून की कमी को बढ़ाता है वहीं ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।
3 of 5
अधिकांश भारतीय महिलाओं के शरीर में आयरन की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसलिए महिलाओं को अपने खाने में अनार को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि अनार में आयरन की अधिक मात्रा होती है। अनार में 84 फीसदी आयरन मौजूद होता है। अनार खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसलिए महिलाओं को रोजाना एक अनार खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
आंवला महिलाओं के लिए अमृत माना जाता है। आंवले में विटामिन ए और बी के साथ-साथ विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके अलावा आंवले में ओमेगा 3 और फाइबर भी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से महिलाओं का डाइजेशन मजबूत होता है तथा पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही आंवले के सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है। इसलिए आंवले का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे उनकी हड्डियों में कमजोरी होने लगती है। इसलिए रात में सोने से पहले हर महिला को एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। इससे महिलाओं की शरीर में एनर्जी बनी रहती है और बॉडी में कैल्शियम और विटामिन डी की भी कमी नहीं होती है। साथ ही बॉडी की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।