फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सेहत के लिए फायदेमंद है करेला पर साथ में न खाएं ये पांच चीजें, हो सकता है नुकसान

Thu, 09 May 2024 09:34 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 May 2024 09:34 AM IST
विज्ञापन
Health Tips: Foods To Avoid with Bitter Gourd Know Their Bad Effects on Body
करेला - फोटो : iStock

Health Tips: Foods To Avoid with Bitter Gourd: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बेहतर सेहत के लिए पोषणयुक्त खानपान की सलाह देते हैं। इसके लिए ताजी सब्जियां, फल, नट्स आदि को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खानपान की कई सामग्रियों में औषधीय गुण भी होते हैं। अक्सर बड़े बुजुर्ग ताजी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों से बचाव होता है। पौष्टिक सब्जियों की जब बात आती हैं तो करेला को काफी असरदार बताया जाता है। करेला वजन कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी घटाता है। वहीं हार्ट रेट के लिए भी अच्छा है। करेला के सेवन के कई सारे फायदे हैं लेकिन सही तरीके से इसका सेवन न करना नुकसानदायक भी हो सकता है। करेले के साथ कुछ चीजों के सेवन की सख्त मनाही होती है। औषधीय गुणों से युक्त करेला कुछ खाद्य सामग्रियों के साथ मिलकर जहर जैसा काम कर सकता है। आइए जानते हैं करेले को किन चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।


 

Health Tips: Foods To Avoid with Bitter Gourd Know Their Bad Effects on Body
करेला और दूध के सेवन के नुकसान - फोटो : iStock

करेला के साथ न खाएं ये चीजें

दूध

करेला सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं दूध भी बेहद पौष्टिक होता है लेकिन अगर आप करेला और दूध को एक साथ खाने की सोच रहे हैं तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ सकता है। कभी भी करेला खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करेला के बाद दूध का सेवन करने से कब्ज, दर्द और जलन हो सकती है।

Health Tips: Foods To Avoid with Bitter Gourd Know Their Bad Effects on Body
करेले और मूली के सेवन से नुकसान - फोटो : Pixabay

मूली

मूली की तासीर करेला की तासीर से अलग अलग होती है। इसलिए कभी भी करेला खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली और करेला साथ खाने से गले में कफ और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Foods To Avoid with Bitter Gourd Know Their Bad Effects on Body
करेले के साथ दही खाने के नुकसान - फोटो : iStock

दही

करेले की सब्जी या जूस आदि के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। करेला और दही साथ खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ उपयोग से स्किन रैशेज होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन
Health Tips: Foods To Avoid with Bitter Gourd Know Their Bad Effects on Body
करेले और भिंडी के सेवन का नुकसान - फोटो : istock

भिंडी

भिंडी और करेले की सब्जी का सेवन भी साथ नहीं करना चाहिए। करेला और भिंडी दोनों का एक साथ सेवन अपच की शिकायत कर सकता है। करेला के साथ भिंडी को पचाने में दिक्कत हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed