{"_id":"60d71fe88ebc3e35683482e8","slug":"health-tips-consuming-more-almonds-can-give-these-disadvantages-instead-of-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा बादाम का सेवन फायदे की जगह दे सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें क्या है सही मात्रा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ज्यादा बादाम का सेवन फायदे की जगह दे सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें क्या है सही मात्रा
व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है, तो उसका खानपान पोषक तत्वों से भरा हुआ होना चाहिए। आज के दौर में इतनी तरह की बीमारियां हो गई हैं, जिसकी वजह से हम इनसे बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। हमारे खाने में प्रोटीन, विटामिन और पोषक तत्व जरूर होने चाहिए। सुबह समय पर नाश्ता करना, दोपहर में अच्छा आहार लेना और रात को भी हेल्दी खाना खाना बेहद जरूरी है। लेकिन इसके अलावा लोग एक और चीज का सेवन करते हैं, ताकि उनके शरीर को उसके लाभ मिल सके और वो चीज है बादाम। लोग रात को सोते समय दूध के साथ या फिर रात को भिगोकर सुबह बादाम का सेवन करते हैं। बादाम के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहंचा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हो सकते हैं ये नुकसान:-
सिर दर्द, डायरिया का खतरा
3-4 बादाम में लगभग 7.4 मिलीग्राम विटामिन-ई मिल जाता है। वहीं, 4-13 साल के बच्चों को 300-600 एमजी और 14 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 800-1000 मिलीग्राम विटामिन-ई की जरूरत होती है। ऐसे में अगर इस मात्रा से ज्यादा विटामिन-ई का सेवन किया जाए, तो सिर दर्द, डायरिया, आलस आना और खराब आंखों का कारण बन सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गैस की समस्या
अगर एक मुट्ठी भर बादाम की बात करें, तो इसमें लगभग 170 ग्राम तक फाइबर होता है। जबकि हमारे शरीर को 25-40 ग्राम फाइबर की जरूरत रोजाना होती है। ऐसे में 3-4 बादाम रोजाना खाना ठीक है, लेकिन इससे ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से पेट में गैस की समस्या, दस्त और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन बढ़ सकता है
बादाम में फैट और कैलोरी की काफी ज्यादा मात्रा होती है। वहीं, अगर आप मुट्ठी भर बादाम रोजाना खाते हैं, तो आप लगभग 500 से ज्यादा कैलोरी और 40-50 ग्राम फैट का सेवन कर रहे हैं। यही नहीं, आप जो बाकी चीजें खाते हैं, उनसे भी आपको कैलोरी और फैट मिलता है। ऐसे में वजन बढ़ने का खतरा रहता है। वहीं, शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 70 ग्राम गुड फैट्स काफी होता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दवाओं का असर कम होने का खतरा
बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन रोजाना करते हैं, तो इससे आपके शरीर पर होने वाली दवाओं का असर कम होने पर फर्क पड़ सकता है। खून में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम एंटाएसिड, लैक्सेटिव, ब्लड प्रेशर की दवाओं कई एंटीबायोटिक्स जैसे एंटीसाइकोटिक ड्रग्स का असर कम कर सकती है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।