डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जब एक महिला मां बनती है, तो उसके जीवन की ये सबसे बड़ी खुशी होती है। 9 महीने तक मां बच्चे को अपनी कोख में रखती है। इस दौरान मां को कई तकलीफें भी झेलनी पड़ती है। गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं जिसमें से एक है वजन बढ़ने लगता है और ये बढ़ता वजन आगे चलकर कई तरह की बीमारियों को जन्म देने का काम भी करता है। ऐसे में इस वजन को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है। वहीं, बच्चे को जन्म देने के बाद मां की कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वो अपने पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाती है। ऐसे में हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कम करे में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में।