Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
आज के समय में जब दुनियाभर की बीमारियां फैली हुई हैं और खासकर कोरोना महामारी, ऐसे में हमें अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाने की जरूरत है। दुनिया में आज हर व्यक्ति किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास न तो सही से खाना खाने का समय है और न ही सोने का। इस वजह से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने आहार और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाएं और जीवनभर स्वस्थ रहने की ओर कदम बढ़ाएं। आइए जानते हैं उन पांच नियमों के बारे में, जिनका पालन आपको जरूर करना चाहिए।
सलाह: इन चार नियमों का जरूर करें पालन, जीवनभर रहेंगे स्वस्थ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ आहार लें
- स्वस्थ जीवन के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर स्वस्थ आहार का लेना बहुत ही जरूरी है। आप अपने भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। चूंकि अभी गर्मी का मौसम है, इसलिए संतुलित मात्रा में आहार लें, नहीं तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
अच्छी नींद लें
- अगर आप जिंदगीभर खुद को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। अच्छी नींद से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की थकान दूर होती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि नींद की कमी मोटापे और हृदय रोग सहित कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए हर रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है।
तनाव से दूर रहें
- तनाव कई बीमारियों का कारण बन सकता है। दरअसल, जब हम हर चीज का दबाव लेने लगते हैं और जीवन के हर पहलू पर नकारात्मक रूप से सोचने लगते हैं, तब तनाव की स्थिति पैदा होती है। जब व्यक्ति को अत्यधिक तनाव होता है तो उसे लगातार सिरदर्द और अकड़न आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके तनाव से दूर रहें।
व्यायाम करें
- शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम बहुत ही जरूरी है। यह तनाव को रोकने में मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है। इसके अलावा इससे प्रतिरक्षा भी बढ़ती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।