फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में न करें इन चीजों का खाली पेट सेवन, शरीर को पहुंचता है नुकसान

Fri, 16 Apr 2021 06:12 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 16 Apr 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
do not eat this things with empty stomach in summer season in hindi
खाली पेट सेवन करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dietitian Shivani Kandwal

शिवानी कंडवाल, डाइटीशियन

न्यूट्री वाइब्स, फाउंडर 

डिग्री-  बीएससी डाइटेटिक्स एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
           एमएससी फूड एंड न्यूट्रीशियन
           डायबिटीज एजुकेटर, एनडीइपी
           

अनुभव- पांच वर्ष 
भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन है, यह हमें पोषण देता है और हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन कुछ चीजों का हम सेवन कब करते हैं, यह वाकई बहुत मायने रखता है। ऐसी कई सारी चीजें हैं जिनका खाली पेट सेवन करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन चीजों का सेवन सुबह के समय, जब पूरी रात हम भूखे रहे हों, तब तो करना बिल्कुल भी सही नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए उन खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

 

do not eat this things with empty stomach in summer season in hindi
चाय में टैनिन नामक तत्व होता है - फोटो : Pixabay

चाय
हमारे देश में उत्पादित चाय का 80% केवल घरेलू उपयोग में ही जाता है। भारत में चाय सुबह के लिए एक अलार्म की तरह है लेकिन सुबह खाली पेट चाय लेने से गैस्ट्राइटिस हो सकता है। चाय में टैनिन नामक तत्व होता है जो लोहे के अवशोषण में बाधक होता है इसलिए इसे सुबह खाली पेट नहीं लेना चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन भी सीने में जलन पैदा कर सकता है या शरीर में अतिरिक्त एसिड बनाने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है। 

do not eat this things with empty stomach in summer season in hindi
गैस्ट्राइटिस का कारण बन सकते हैं - फोटो : Pixabay

खट्टे फल
खट्टे फल वास्तव में पौष्टिक होते हैं और हर स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपको स्वस्थ त्वचा, बेहतर प्रतिरक्षा आदि के आधार पर दैनिक रूप से इनका सेवन करने की सलाह देंगे, लेकिन संतरे, अमरूद आदि जैसे फल की प्रकृति अम्लीय होती है जो कि खाली पेट लेने पर जलन, गैस्ट्राइटिस का कारण बन सकते हैं। खट्टे फल खाने के लिए सबसे अच्छा समय मध्य सुबह या शाम के नाश्ते के रूप में है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not eat this things with empty stomach in summer season in hindi
सलाद फाइबर से भरपूर होता है - फोटो : सोशल मीडिया

सलाद
इन दिनों हम सभी बेहतर स्वास्थ्य के लिए दैनिक आधार पर सलाद के सेवन पर जोर देते हैं लेकिन खाली पेट कच्चे सलाद का सेवन करने से समस्या पैदा हो सकती है क्योंकि सलाद फाइबर से भरपूर होता है जो कि खाली पेट पर अतिरिक्त भार डाल सकता है जिससे कि पेट दर्द, पेट फूलना, एसिडिटी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

 

विज्ञापन
do not eat this things with empty stomach in summer season in hindi
पेनक्रियाज पर अतिरिक्त भार डाल सकता है - फोटो : social media
चीनी 
चीनी के साथ अपने दिन की शुरुआत करना वास्तव में एक बुरा विचार है क्योंकि यह लंबे समय तक आराम करने के बाद जब हम जागते हैं तो पेनक्रियाज पर अतिरिक्त भार डाल सकता है। इसके अलावा, वैसे भी संसाधित चीनी को कई प्रकार के स्वास्थ्य मुद्दों से जोड़ा गया है जैसे कि टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग, फैटी लीवर आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed