फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बढ़ते तापमान के साथ इन स्वास्थ्य समस्याओं का भी बढ़ जाता है खतरा, ऐसे आसान से उपाय करके रहें सुरक्षित

Thu, 31 Mar 2022 03:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Mar 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
health problems during summer season, tips to avoid dehydration and heat stroke
गर्मी के इस मौसम में सेहत का रखें ख्याल - फोटो : iStock

देशभर में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। कई तरह के मौसमी फल और सब्जियां इस मौसम को जरूर खास बनाती हैं, पर तापमान बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कई गुना बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में तेज लू के कारण शरीर से तेजी से पानी की मात्रा कम होने लगती है, इसके अलावा पसीने और तेज धूप के कारण शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा भी हो सकता है। इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़े हुए तापमान के साइड-इफेक्ट्स के कारण कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है, जिसपर अगर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति जानलेवा तक हो सकती है। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए अचानक तापमान परिवर्तन के प्रति संवेदनशील, हृदय रोगी, मोटे या अधिक वजन वाले लोग, हाई ब्लड प्रेशर के शिकार और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म वातावरण कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया के लिए भी अनुकूल होता है जो शरीर को बीमार कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस मौसम में होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानते हैं। 

health problems during summer season, tips to avoid dehydration and heat stroke
गर्मियों में त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock

त्वचा से संबंधित समस्याएं
पसीने और लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने के कारण त्वचा से संबंधित कई तरह समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में हीट रैश, त्वचा पर पैच होने, खुजली और संक्रमण का खतरा अधिक होता है। गर्मी के दिनों में घमौरी की समस्या भी काफी सामान्य है।  कुछ सामान्य लक्षणों में त्वचा पर लाल धब्बे, फुंसी या छालों के साथ खुजली और जलन की दिक्कत हो सकती है। इस मौसम में त्वचा की देखभाल बहुत आवश्यक है।

health problems during summer season, tips to avoid dehydration and heat stroke
हीट स्ट्रोक का जोखिम - फोटो : Pixabay

हीट स्ट्रोक का खतरा
तापमान बढ़ने के साथ अक्सर बाहर रहने वाले लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर शरीर से पसीने के रूप में गर्मी निकलती रहती है, लेकिन कुछ स्थितियों में शरीर स्वाभाविक रूप से ठंडक नहीं ले पाता है जिसके कारण यह समस्या होती है। यह एक आपातकालीन स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान बढ़ जाने, चक्कर आने और गंभीर स्थितियों में कोमा और मृत्यु का खतरा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health problems during summer season, tips to avoid dehydration and heat stroke
निर्जलीकरण की समस्या हो सकती है गंभीर - फोटो : pixabay

निर्जलीकरण की समस्या
गर्मी के दिनों में शरीर से पसीने के रूप में अधिक पानी बाहर निकलता रहता है, ऐसे में यदि आप कम मात्रा में पानी या तरल पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में मुंह और जीभ सूखने, चक्कर आने, कमजोरी-थकान और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। मानव शरीर में लगभग 75 प्रतिशत पानी होता है। इस पानी के बिना जीवित नहीं रहा जा सकता है।

विज्ञापन
health problems during summer season, tips to avoid dehydration and heat stroke
गर्मियों में बरतें सावधानी - फोटो : istock

गर्मियों की समस्या से बचाव के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गर्मी में पसीने के कारण शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए निर्जलीकरण के शिकार होने से बचने के लिए पानी और तरल पदार्थों का सेवन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अत्यधिक गर्म और उमस भरे दिनों में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। स्वस्थ और हल्के भोजन का ही सेवन करें। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed