चीकू एक ऐसा फल है, जो ऊपर से देखने में भले ही खुरदुरा लगता है, लेकिन यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे तो सबसे पहले इसकी खेती मेक्सिको में की गई थी, लेकिन अब भारत के महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी इसकी खेती होती है। इस फल में विटामिन-बी, सी, ई और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं चीकू के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"600f014b8ebc3e56901af3b0","slug":"health-benefits-of-sapodilla-or-chiku-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, इस फल के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, इस फल के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे
Tue, 26 Jan 2021 07:27 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 26 Jan 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
चीकू के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, चीकू को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फल माना जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक, इसमें मौजूद विटामिन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर का तरह-तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन कम करने में है सहायक
- चीकू को वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसलिए इसके सेवन से ऐसा लगता है जैसे जल्दी ही पेट भर गया, अब आप कुछ नहीं खा सकते हैं। अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो चीकू का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत
- चीकू में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। दरअसल, उम्र के साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में चीकू का सेवन काफी फायदा पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय है यह फल
- आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे में वो चीकू का सेवन कर सकते हैं। इस फल को कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और साथ ही इसमें विरेचक का भी गुण पाया जाता है। यही वो गुण हैं, जिनके कारण चीकू कब्ज को दूर भगाता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।