फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाचन को बनाना है बेहतर और बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो करें इस खास फल का सेवन

Tue, 12 Jan 2021 05:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Rambutan fruit in hindi
रामबुतान फल के फायदे - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी रामबुतान फल के बारे में सुना है? अगर आप इस फल के बारे में जानते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं जानते आपको बता दें कि यह विटामिन और खनिज पदार्थों का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इस फल के बीज से लेकर छिलके, पेड़ की छाल और पत्ते तक शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इस फल के छिलके में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जबकि इसका बीज डायबिटीज में लाभकारी होता है। वहीं, इसके पत्तों का रस सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, जबकि इसके पेड़ की छाल का इस्तेमाल घावों का इलाज करने में किया जाता है। आइए जानते हैं रामबुतान फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of Rambutan fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन को बेहतर बनाता है रामबुतान फल

  • इस फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह फल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है, जो आंतों के लिए फायदेमंद होता है। 
Health benefits of Rambutan fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को बनाता है मजबूत 

  • इस फल में कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, लौह और मैग्नीशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी खनिज हड्डियों की ताकत के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में इस फल का सेवन हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Rambutan fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है यह फल 

  • इस फल को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है। दरअसल, इसमें तांबा पाया जाता है, जो शरीर द्वारा आयरन का इस्तेमाल करके हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने में मदद करता है, ताकि प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सके। 
विज्ञापन
Health benefits of Rambutan fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में भी फायदेमंद हो सकता है रामबुतान फल 

  • चीन में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, इस फल के छिलके में डायबिटीज से लड़ने वाले गुण होते हैं। दरअसल, इसके छिलके का अर्क डायबिटीज से पीड़ित चूहों में रक्त ग्लूकोज के स्तर को कम करने में प्रभावी पाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed