फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट और जोड़ों के दर्द का रामबाण इलाज है ये फल, इसके और भी हैं कई फायदे

Thu, 14 Jan 2021 12:53 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Phalsa or Falsa fruit in hindi
फालसा फल के फायदे - फोटो : iStock

कुछ-कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐसा ही फल है फालसा। मध्य भारत के वनों में प्रचुरता में पाया जाने वाला यह फल छोटे-छोटे बेर के आकार का होता है और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इस फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लोहा भी पाया जाता है, जिसके कारण इसे सेहत का खजाना भी कहते हैं। फालसा को पेट दर्द और जोड़ों के दर्द का रामबाण इलाज माना जाता है। इसके सेवन के कई और भी फायदे हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में...

Health benefits of Phalsa or Falsa fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एनीमिया के इलाज में उपयोगी है फालसा फल 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन एनीमिया के इलाज में मदद कर सकता है। सर्दी, खांसी और गले में खराश वाले लोगों को भी फालसा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 
Health benefits of Phalsa or Falsa fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट दर्द से दिलाता है राहत 

  • फालसा फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से फालसा के रस का सेवन पेट दर्द होने के जोखिमों को रोक सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Phalsa or Falsa fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जोड़ों के दर्द में भी है फायदेमंद 

  • फालसा फल जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में उपयोगी है। इस फल के सेवन से गठिया के इलाज में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो इस फल का उपयोग एक विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of Phalsa or Falsa fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को भी बनाता है मजबूत 

  • इस फल में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह हड्डियों को मजबूत करने में काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है और साथ ही साथ यह हड्डी घनत्व को भी बढ़ाता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed