फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत, तो करें इस फल का सेवन, मिल सकते हैं और भी कई लाभ

Thu, 14 Jan 2021 12:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Loquat fruit in hindi
लोकाट फल के फायदे - फोटो : iStock

क्या आपने कभी लोकाट फल का सेवन किया है? वैसे तो कई लोग ऐसे भी होंगे, जो शायद इस फल के बारे में जानते भी नहीं होंगे, लेकिन यह फल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसे लुकाट या लुकाठ के नाम से भी जाना जाता है। लोकाट और इसके पत्तों में विटामिन-ए और विटामिन-सी से लेकर फाइबर, नियासिन, थायामिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें कैल्शियम से लेकर लौह, मैंगनीज, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक, तांबा और सेलेनियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं लोकाट फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

Health benefits of Loquat fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में लाभदायक है लोकाट फल 

  • इस फल का सेवन डायबिटीज में लाभदायक माना जाता है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को लोकाट की चाय पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। 
Health benefits of Loquat fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सांस संबंधी समस्याओं से मिलती है राहत 

  • सर्दी-जुकाम और अन्य सांस संबंधी समस्याओं में लोकाट का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। लोकाट की चाय को कफ निकालने वाली दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह चाय श्वसन मार्ग से जहरीले पदार्थों को खत्म करती है, जिससे आपको जल्दी से ठीक होने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Loquat fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत 

  • लोकाट फल के सेवन से कई तरह की बीमारियों का कारण बनने वाले तत्वों से रक्षा करने में मदद मिलती है। इसके अलावा लोकाट के पत्तों में एसिड होता है, जिसमें एंटीजन जैसे एंटीवायरल एजेंट पाए जाते हैं। इसलिए यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
Health benefits of Loquat fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन संबंधी समस्याओं से मिलती है राहत 

  • लोकाट फल के सेवन से पाचन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह कब्ज, दस्त, पेट में ऐंठन, सूजन या पेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करता है। वहीं, लोकाट के पत्तों का काढ़ा पीने से पेचिश और उल्टी की समस्या में लाभ मिलता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed