पैशन फ्रूट, जिसे कृष्णा फल के नाम से भी जाना जाता है, दुनियाभर में व्यापक रूप से पाया और खाया जाने वाला फल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल की 500 से अधिक किस्में मौजूद हैं। अंगूर की तरह दिखने वाला यह फल पीले या काले बैंगनी रंग का होता है। यह फल पोषक तत्वों, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई फायदे होते हैं। स्वाद में मीठा लगने वाले इस फल के अंदर पपीते की तरह काले बीज पाए जाते हैं। हालांकि पपीते के बीज खाया नहीं जाता है, जबकि कृष्णा फल के बीज को आप खा भी सकते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"600701f98ebc3e2f853c5dc8","slug":"health-benefits-of-passion-fruit-also-known-as-krishna-phal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब्ज को भगाना है दूर और इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत, तो जरूर करें इस फल का सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कब्ज को भगाना है दूर और इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत, तो जरूर करें इस फल का सेवन
Wed, 20 Jan 2021 03:26 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
पैशन फ्रूट या कृष्णा फल के फायदे
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत
- कृष्णा फल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। दरअसल, इस फल में विटामिन-सी, कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैथिन मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इस फल के बारे में या उसके फायदों के बारे में पता ही नहीं होता।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बढ़ाता है पाचन शक्ति
- कृष्णा फल पाचन शक्ति को बढ़ाने में कारगर होता है। दरअसल, इसमें फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है और आंतों के कार्यों को नियमित रखता है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर भगाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों की ताकत बढ़ाता है
- इस फल में लोहा, तांबा, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों की ताकत बढ़ाने का काम करते हैं। यह फल ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़े दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसलिए अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इस फल का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
अनिद्रा की समस्या में भी है लाभकारी
- इस फल में औषधीय अल्कोलोइड, हर्नन नामक यौगिक होता है। यह यौगिक बेचैनी, अनिद्रा और तंत्रिका संबंधी कमी को दूर करने में मददगार होता है। इसलिए जिन लोगों को नींद न आने यानी अनिद्रा की समस्या है, उन्हें इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।