फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं ये पत्ते, इन बीमारियों के इलाज में हैं कारगर

Tue, 13 Oct 2020 11:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of moringa leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सहजन का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है। इसकी खासियत ये है कि इसे कम पानी वाले जगहों पर भी उगाया जा सकता है। वैसे तो यह अधिकांश रूप से भारत में पाया जाता है, लेकिन इसके अलावा यह कई एशियाई देशों, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में भी पाया जाता है। यह कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों, खनिज पदार्थों और विटामिन से भरपूर होता है। इसी वजह से इसे दुनियाभर में 'सुपरफूड' के नाम से भी जाना जाता है। इसके सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। साथ ही इसके पत्ते भी कई तरह की बीमारियों के इलाज में कारगर हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Health benefits of moringa leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैंसर से कर सकता है बचाव 

  • सहजन के पत्तों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसमें नियाजिमिसिन नाम का एक पदार्थ होता है जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। 
Health benefits of moringa leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट से जुड़ी बीमारियों के इलाज में हैं सहायक 

  • सहजन के पत्ते पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे- कब्ज, पेट में सूजन, आंतों में सूजन आदि के इलाज में सहायक हैं। इसके एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण कई रोगों को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of moringa leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को भी बनाते हैं मजबूत 

  • सहजन के पत्तों में कैल्सियम और फास्फोरस भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गठिया को ठीक करने में भी सहायक होते हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of moringa leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में भी हैं फायदेमंद 

  • सहजन के पत्तों को डायबिटीज की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। ये आपके खून में ग्लूकोज और यूरिन में शुगर और प्रोटीन की मात्रा को कम करते हैं। इसके अलावा ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप सहजन के पत्तों का जूस भी बना सकते हैं या उसे सुखाकर उसका पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed