फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज, अपच और पेट की जलन से हैं परेशान, तो यह फल आ सकता है आपके बहुत काम

Wed, 20 Jan 2021 04:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 20 Jan 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of grapefruit or chakotra in hindi
चकोतरा फल के फायदे - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी चकोतरा फल खाया है? दरअसल, यह नींबू और संतरे की प्रजाति का फल है और इसमें वो सभी गुण मौजूद हैं जो नींबू और संतरे में होते हैं। हालांकि इसमें संतरे के बजाय सिट्रिक एसिड अधिक और शर्करा कम होती है। इस फल का एक गिलास रस सर्दियों में विटामिन-सी के स्तर को बढ़ाता है। इसमें पोटैशियम और लाइकोपीन सहित कई पोषक तत्व और विटामिन होते हैं। इसके अलावा इस फल में कैल्शियम, शर्करा और फास्फोरस भी मौजूद होता है। इसका सेवन सेहत को कई तरह के फायदे दे सकता है। आइए जानते हैं चकोतरा फल के फायदों के बारे में...

Health benefits of grapefruit or chakotra in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में है सहायक 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, उच्च मात्रा में फाइबर पाए जाने की वजह से यह फल भूख को कम करने का काम करता है। कहा जाता है कि इस फल की गंध भूख की भावना को कम कर देती है। इसलिए वजन घटाने वाले लोग अक्सर इसे अपने आहार में शामिल करते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। 
Health benefits of grapefruit or chakotra in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थकान दूर करने में मिलती है मदद 

  • इस फल के जूस का सेवन करने से सामान्य थकान को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चकोतरा और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीएं, तो यह आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। जिन्हें अक्सर थकान की शिकायत रहती है, उन्हें इस फल के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of grapefruit or chakotra in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट संबंधी समस्याओं में है फायदेमंद 

  • चकोतरा को पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। यह कब्ज और अपच की समस्या को सुलझाने के साथ ही पेट में होने वाली गर्मी और जलन को ठीक करने में सहायक होता है। यह पाचन तंत्र में सुधार करता है और आंतों के कार्यों को भी आसान बनाता है। 
विज्ञापन
Health benefits of grapefruit or chakotra in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए भी उपयोगी है यह फल 

  • इस फल में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने और दृष्टि में सुधार करने के लिए जरूरी है। अगर आप रोजाना सिर्फ एक चकोतरे का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के तनाव और बुढ़ापे में आंखों को होने वाले नुकसान से बचा सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed