फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर कब्ज में भी है फायदेमंद

Tue, 06 Jul 2021 03:24 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of garlic milk immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Saurabh Mayank 



डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक  
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एमडी (मेडिसिन) 


दूध पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, ये तो आप जानते ही होंगे। यह हमारे शरीर को पोषित कर उसे मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसमें विटामिन से लेकर प्रोटीन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यही वजह है कि दूध और उससे बने उत्पादों को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। अक्सर लोग रात में सोने से पहले दूध पीते हैं। दरअसल, इससे अच्छी नींद में मदद मिलती है और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। कई लोग दूध में हल्दी मिलाकर भी पीते हैं, क्योंकि इससे दूध के फायदे दोगुने हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने लहसुन वाले दूध और उसके फायदों के बारे में सुना है? आयुर्वेद में इसे कई समस्याओं के लिए लाभकारी बताया गया है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 

Health benefits of garlic milk immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन वाले दूध के फायदे 

  • लहसुन वाले दूध के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। रात को सोने से पहले इस खास दूध के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस दूध को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी माना जाता है और साथ ही इसे मुंह की दुर्गंध की समस्या भी दूर होती है।  
Health benefits of garlic milk immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन समस्याओं को दूर करता है लहसुन वाला दूध 

  • लहसुन वाला दूध सीने में जलन, गैस्ट्रिक (कब्ज) और पेप्टिक अल्सर की समस्याओं को कम करने में तो कारगर है ही, साथ ही जिन्हें साइटिका की समस्या है, उनके लिए भी यह दूध फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, साइटिका में कमर से लेकर पैरों की नसों में बहुत तेज दर्द होता है और लहसुन दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of garlic milk immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन वाला दूध बनाने की सामग्री 

  • एक गिलास दूध 
  • 3-4 लहसुन की कलियां 
  • दो चम्मच पाम मिश्री 
  • आप चाहें तो हल्दी भी मिला सकते हैं 
विज्ञापन
Health benefits of garlic milk immunity booster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैसे बनाएं लहसुन वाला दूध 

  • लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या उसे पीस लें और उसे दूध के साथ उबलने के लिए डाल दें। जब तक लहसुन नरम न हो जाए, तब तक दूध को उबालते रहें। फिर उसमें पाम मिश्री डालें और उसके घुलने तक दूध को उबलते रहने दें। बस आपका इम्यूनिटी बूस्टर 'लहसुन वाला दूध' तैयार है। आप उसे थोड़ी देर बाद पी सकते हैं। 

नोट: डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमडी (मेडिसिन) पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने 2डी इकोकार्डियोग्राफी में फेलोशिप भी पूरी की है। डॉ. सौरभ को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में काम करने का पूर्व अनुभव है। उन्हें क्रिटिकल केयर, इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी में दक्षता हासिल है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed