फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लहसुन के साथ करें इस एक चीज का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे

Thu, 26 Nov 2020 09:58 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of garlic and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बहुत सी ऐसी घरेलू चीजें होती हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। जैसे कि लहसुन और शहद। लहसुन के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आयुर्वेद में लहसुन को प्रभावी औषधियों में से एक माना गया है, क्योंकि यह कई रोगों के इलाज में फायदेमंद है। वहीं शहद को तो एक संपूर्ण आहार ही माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसीलिए इन दोनों ही घरेलू चीजों को गुणों की खान कहा जाता है। अब जरा सोचिए कि इन दोनों चीजों को अगर मिलाकर सेवन किया जाए तो कितने फायदे होंगे। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Health benefits of garlic and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन को दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) में सुधार लाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग को रोकने में मदद मिलती है। यह दिल के दौरे या स्ट्रोक को खतरे को कम करने में भी सहायक है। 

Health benefits of garlic and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाई बीपी यानी उच्च रक्तचाप में भी लहसुन का सेवन फायदेमंद है। अध्ययनों के मुताबिक, लहसुन उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है। इससे पीड़ित लोगों को रोजाना लहसुन की कुछ कलियां खाली पेट खानी चाहिए। चूंकि यह स्वाद में थोड़ा कड़वा लगता है, इसलिए इसे खाने के बाद एक गिलास दूध पिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of garlic and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं शहद की अगर बात करें तो इसमें एंजाइम, प्रोटीन, खनिज और एमिनो एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो किसी व्यक्ति में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहयोग कर सकती है। शहद का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी है। शहद पेट में बनने वाली गैस में भी फायदेमंद है। 

विज्ञापन
Health benefits of garlic and honey mixture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से और भी ज्यादा फायदा होता है। अगर आप शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को शहद में डुबाकर खाएं, फायदा जरूर मिलेगा। इसके अलावा इसके सेवन से आपका पेट भी साफ रहेगा, जिससे आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed