फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की परेशानियों का रामबाण इलाज है यह फल, हृदय रोग का खतरा भी करता है कम

Sun, 31 Jan 2021 05:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 31 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of custard apple or Ramphal in hindi
रामफल के फायदे - फोटो : Pixabay

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन बहुत जरूरी होता है और इसके लिए विशेषज्ञ तरह-तरह के फलों और हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इन्हीं फलों में से एक है शरीफा, जिसे रामफल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा मौसमी फल है, जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं, क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे कि विटामिन-ए, विटामिन-सी, तांबा, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटैशियम आदि। कईयों का मानना है कि शरीफा पेट की परेशानियों में रामबाण इलाज की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of custard apple or Ramphal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में फायदेमंद है रामफल 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, शुगर या डायबिटीज की समस्या में रामफल का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। यह खून में शुगर के स्तर को कम कर सकता है और साथ ही साथ यह डायबिटीज के जोखिम को भी कम करने में सहायक है। अगर आपको शुगर की समस्या है तो रामफल का सेवन कर सकते हैं। 
Health benefits of custard apple or Ramphal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए भी है फायदेमंद 

  • रामफल आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें कई जरूरी विटामिन, जैसे- विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो आपकी दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह फल आंखों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं से भी बचाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of custard apple or Ramphal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन को बनाता है बेहतर 

  • रामफल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। दरअसल, इसमें तांबा और फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम अपच और कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। रामफल को अल्सर में भी फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन
Health benefits of custard apple or Ramphal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों को करता है दूर 

  • रामफल मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरा हुआ होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और साथ ही यह मांसपेशियों में तनाव और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करके हृदय को सुरक्षित रखने में मदद करता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed