हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, परंतु हमें इन चीजों के फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से काली मिर्च के फायदे बताएंगे। हर किसी के किचन में काली मिर्च उपलब्ध होती है। काली मिर्च स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। काली मिर्च में पैपरीन नामक तत्व पाया जाता है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सर्दियों में काली मिर्च का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए काली मिर्च के फायदे...
{"_id":"601692c18ebc3e5bb07052f4","slug":"black-pepper-health-benefits-advantages-in-hindi-kali-mirch-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में फायदेमंद है किचन में रखी ये छोटी सी चीज, रोजाना करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में फायदेमंद है किचन में रखी ये छोटी सी चीज, रोजाना करें सेवन
Sun, 31 Jan 2021 04:55 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 31 Jan 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दी- जुकाम में फायदेमंद
- सर्दियों के मौसम में सर्दी- जुकाम होना आम बात है। सर्दियों में सर्दी-जुकाम होने पर आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए गर्म दूध में काली मिर्च मिलाकर पिएं। इस दूध का सेवन करने से आपको सर्दी- जुकाम से छुटकारा मिल सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है
- काली मिर्च का इस्तेमाल करने से आपको पाचन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एक कप पानी में आधा नीबू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों के लिए फायदेमंद
- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काली मिर्च को पीसकर उसके पाउडर को देशी घी के साथ मिलाकर सेवन करें। आंखों से संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों को रोजाना इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
दांतों के लिए फायदेमंद
- काली मिर्च का सेवन दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पायरिया के मरीजों को काली मिर्च को नमक के साथ मिलाकर दांतों पर लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आगे पढ़ें...