फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रोज करें काजू का सेवन, इन बीमारियों से बचा सकता है आपको

Tue, 17 Nov 2020 05:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of cashew nut in hindi
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay

ड्राई फ्रूट्स में आने वाले काजू को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसे गुणों का खजाना भी कहते हैं, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ई भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह एंटी एजिंग का भी काम करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और दिल की बीमारी भी दूर होती है। आइए जानते हैं काजू के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी और कौन-कौन से फायदे होते हैं...

Health benefits of cashew nut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

काजू का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोएंथोसायनीडीन्स और कॉपर पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं और पेट के कैंसर को दूर रखते हैं। इसमें विटामिन-ई और सेलेनियम जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में कैंसर को पनपने से रोकते हैं। 

Health benefits of cashew nut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काजू को ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी कारगर माना जाता है। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को नियंत्रण में रखते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of cashew nut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

काजू हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और आपको बता दें कि कैल्शियम की तरह मैग्नीशियम भी हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आपको काजू का सेवन जरूर करना चाहिए।  

विज्ञापन
Health benefits of cashew nut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काजू को हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ओलिक एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो हृदय के लिए लाभदायक होती है। इसके अलावा काजू के सेवन से मधुमेह यानी डायबिटीज भी नियंत्रण में रहता है। यह डायबिटीज को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा फायदे देता है।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed