फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 vaccine update: आखिर लोगों को कब मिलेगी 94.5 फीसदी प्रभावी होने का दावा करने वाली वैक्सीन?

Tue, 17 Nov 2020 03:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Updates In Hindi: Moderna Vaccine Found 95 Percent Effective At Preventing Coronavirus
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Freepic/Amar Ujala

Moderna Vaccine Update: अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना के वैक्सीन ट्रायल के डाटा के शुरुआती नतीजे बताते हैं कि कोविड महामारी के खिलाफ सुरक्षा देने वाली नई वैक्सीन 95 फीसदी तक कामयाब है। कुछ दिन पहले ही दवा कंपनी फाइजर ने अपनी वैक्सीन के 90 फीसदी लोगों पर कामयाब होने की जानकारी दी थी। अब उम्मीदें बंध रही हैं कि ये वैक्सीन महामारी का अंत करने में मददगार साबित होंगी। मॉडर्ना का कहना है कि ये कंपनी के लिए एक एतिहासिक दिन है और वह अगले कुछ सप्ताह में वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू करने के लिए अनुमति मांगने जा रही है। हालांकि वैक्सीन के बारे में अभी शुरुआती डाटा ही उपलब्ध है और कई अहम सवालों के जवाब मिलने बाकी है। 

loader
Coronavirus Vaccine Updates In Hindi: Moderna Vaccine Found 95 Percent Effective At Preventing Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये दवा कितनी बेहतर है?

ये ट्रायल अमेरिका में तीस हजार लोगों पर हुआ है, जिनमें से आधे लोगों को चार सप्ताह के अंतर पर वैक्सीन की दो डोज दी गई हैं जबकि बाकी लोगों को डमी इंजेक्शन दिए गए। जो विश्लेषण पेश किया गया है वो उन पहले 95 लोगों पर आधारित है जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए थे। जिन लोगों को वैक्सीन दी गई उनमें से सिर्फ पांच को ही संक्रमण हुआ। जिन बाकी 90 लोगों को संक्रमण हुआ उन्हें डमी इंजेक्शन दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Updates In Hindi: Moderna Vaccine Found 95 Percent Effective At Preventing Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कंपनी का दावा है कि ये वैक्सीन 94.5 प्रतिशत लोगों को वायरस से सुरक्षा दे रही है। डाटा से ये भी पता चला है कि ट्रायल के दौरान 11 लोगों में कोविड का गंभीर संक्रमण हुआ। हालांकि इनमें से कोई भी ऐसा नहीं था जिसे वैक्सीन दी गई थी। मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर टेल जेक्स ने कहा, 'वैक्सीन का संपूर्ण प्रभाव शानदार है।' 

कंपनी के प्रेसीडेंट डॉ. स्टीफन होग ने कहा है, 'जब नतीजे आए तो मेरे चेहरे पर चौड़ी मुस्कान थी।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता था कि हममें से किसी ने सोचा होगा कि वैक्सीन 94 फीसदी कामयाब रहेगी। ये एक हैरान करने वाला नतीजा है।' 
Coronavirus Vaccine Updates In Hindi: Moderna Vaccine Found 95 Percent Effective At Preventing Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये वैक्सीन कब मिलेगी?

ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी उम्र क्या है और आप दुनिया के किस हिस्से में रहते हैं। मॉडर्ना का कहना है कि वो अमेरिका में वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति लेने के लिए अगले कुछ सप्ताह में आवेदन करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि वो अमेरिका के लिए दो करोड़ डोज उपलब्ध करवा सकेगी। कंपनी को उम्मीद है कि दुनियाभर के इस्तेमाल के लिए वो अगले साल सौ करोड़ डोज तैयार कर पाएगी। कंपनी दूसरे देशों में भी अनुमति लेने की तैयारी कर रही है। 

ब्रिटेन का कहना है कि अगले साल मार्च तक 25 लाख लोगों के लिए मॉडर्ना का टीका उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ब्रिटेन ने सबसे पहले सबसे बुजुर्ग लोगों को टीका लगाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Updates In Hindi: Moderna Vaccine Found 95 Percent Effective At Preventing Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अभी तक हमें क्या नहीं पता है?

अभी हमें ये नहीं पता है कि टीके से पैदा होने वाली प्रतिरोधक क्षमता शरीर में कब तक रहेगी, क्योंकि इसका विश्लेषण करने के लिए स्वयंसेवकों को लंबे समय तक फॉलो करना होगा। इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि ये वैक्सीन बुजुर्गों को भी कोविड-19 से सुरक्षा दे रही है। बुजुर्ग आबादी पर ही इस महामारी का सबसे ज्यादा खतरा है। हालांकि इस बारे में भी अभी पूरा डाटा नहीं है। 

जेक्स ने कहा है कि अभी तक जो डाटा उपलब्ध है उससे पता चलता है कि वैक्सीन का प्रभाव उम्र के साथ कम नहीं होता है। और अभी ये भी पता नहीं है कि ये वैक्सीन सिर्फ लोगों को गंभीर रूप से बीमार होने से ही बचाती है या उनसे फैलने वाले संक्रमण को भी रोकती है। और इन सवालों के जवाब वैक्सीन के इस्तेमाल को प्रभावित करेंगे। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed