फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: जामुन खाने के पांच जबरदस्त फायदे, इम्यूनिटी बढ़ेगी-डायबिटीज भी होगा नियंत्रित

Mon, 21 Jun 2021 10:13 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of black plum immunity booster jamun ke fayde
जामुन के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


जामुन तो आपने खाया ही होगा? इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इसके पेड़ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि भारत को पहले जम्बुद्वीप कहा जाता था। दरअसल, जामुन को बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो गर्मी और बरसात के मौसम में खूब मिलता है और इसके सेवन का फायदा भी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मियों में लू लग जाने पर जामुन उसे दूर करने में काफी मदद करता है। इसके और भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। जामुन में विटामिन-बी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कैंसर, मुंह के छाले आदि रोगों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको रोगमुक्त होना है तो जामुन को नमक के साथ खाइए। आइए जानते हैं जामुन खाने के पांच जबरदस्त फायदों के बारे में... 

Health benefits of black plum immunity booster jamun ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट की समस्या का समाधान है जामुन 

  • जामुन को पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट में मरोड़, ऐंठन और खाना न पचने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपको लिवर की समस्या है तो जामुन का रस पिएं। रोजाना सुबह-शाम इसे पीने से लिवर की समस्या खत्म हो सकती है। 
Health benefits of black plum immunity booster jamun ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता 

  • जामुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, विटामिन, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उसे जामुन खूब खाना चाहिए। इससे खून का स्तर बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of black plum immunity booster jamun ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्वचा निखारने में है उपयोगी 

  • जामुन को त्वचा का रंग निखारने में बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से कील-मुंहासों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। यह त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
विज्ञापन
Health benefits of black plum immunity booster jamun ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी है फायदेमंद 

  • जामुन पोटैशियम से भरपूर होता है, इसलिए इसे दिल के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। यह धमनियों को स्वस्थ रखता है और उसे सख्त होने से रोकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों, जैसे हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed