फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: 30 की ही उम्र में दिखने लगेंगे 50 के, तुरंत छोड़ दीजिए जल्दी बुढ़ापा लाने वाली ये चार आदतें

Thu, 25 Jul 2024 04:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jul 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
habits that make you look older than age jaldi budhapa aane ke karan
समय से पहले बूढ़ा लगने के कारण - फोटो : istock

उम्र बढ़ना प्रकृति का नियम है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, त्वचा से लेकर पूरे शरीर पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। 50 की उम्र आते-आते त्वचा की कसावट कम होने लगती है, चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं, बाल सफेद होने लगते हैं, मसलन आप बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे रोका नहीं जा सकता है पर जीवनशैली के कुछ उपाय हैं जो इन लक्षणों को कुछ साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।



पर क्या आप जानते हैं कि हम रोजाना कई ऐसे काम करते हैं, हमारी कई आदतें ऐसी हैं जिनके दुष्प्रभावों के कारण आप समय से पहले बूढ़ा दिखने लगते हैं? 30 की ही उम्र में आप 50 की आयु वालों जैसे हो सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जल्दी बूढ़ा दिखने से बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहें। हमारी जीवनशैली की कई चीजें न सिर्फ लाइफ एक्सपेक्टेंसी को कम कर रही हैं साथ ही शरीर को इस तरह से प्रभावित करती हैं जिससे कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लग सकते हैं।

habits that make you look older than age jaldi budhapa aane ke karan
आहार में गड़बड़ी - फोटो : istock

कहीं आपके आहार में गड़बड़ी तो नहीं?

आप कितने स्वस्थ हैं, कैसे दिखते हैं इन सभी के लिए आहार का स्वस्थ और पौष्टिक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। अनियमित और अस्वास्थ्यकर आहार कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकते हैं जिससे आप कम उम्र में ही बुढ़ापे का शिकार हो सकते हैं। आहार में गड़बड़ी मोटापे, मधुमेह, और हृदय रोग का कारण बन सकती है, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता है। 

इसलिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें। फलों, सब्जियों, अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ आपको स्वस्थ और जवां बनाए रखने में सहायक हैं।

habits that make you look older than age jaldi budhapa aane ke karan
धूम्रपान से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान और अल्कोहल बहुत हानिकारक

धूम्रपान और अल्कोहल दो ऐसी आदतें हैं जिनसे हमारी सेहत को अनगिनत नुकसान हो सकते हैं। धूम्रपान त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। इसी तरह से अल्कोहल के कारण लिवर को क्षति होती है और त्वचा कोशिकाएं अस्वस्थ होने लगती हैं।

जो लोग धूम्रपान और अल्कोहल पीते हैं उनके समय से पहले बूढ़ा दिखने का खतरा, इनका सेवन न करने वालों की तुलना में कहीं ज्यादा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that make you look older than age jaldi budhapa aane ke karan
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के नुकसान - फोटो : istock

शारीरिक गतिविधि की कमी

शारीरिक गतिविधि की कमी जैसे लंबे समय तक बैठे रहने, व्यायाम की कमी और कम चलने की आदत कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों की प्रमुख वजह मानी जाती है। इससे मोटापा, हृदय रोग, और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ये बीमारियां शरीर को अंदर-अंदर खोखला बनाती जाती हैं जिसका असर आपकी लुक पर भी दिखने लगता है।

यही कारण है कि  नियमित योग-व्यायाम करने वाले लोग ज्यादा स्वस्थ और जवां बने रहते हैं। हर दिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे कि चलना, साइकिलिंग, दौड़ना, योग या व्यायाम करना बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
habits that make you look older than age jaldi budhapa aane ke karan
ज्यादा तनाव लेने के नुकसान - फोटो : istock

ज्यादा तनाव लेते हैं तो भी हो जाएं सावधान

बहुत अधिक तनाव मानसिक और शारीरिक समस्याओं दोनों का कारण बन सकती है। तनाव के कारण स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल रिलीज होता है जो न सिर्फ कई बीमारियों के जोखिमों को बढ़ा देता है साथ ही इससे आपकी त्वचा पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। ध्यान, योग, और मानसिक आराम के अन्य तरीके अपनाएं। 

गड़बड़ आदतों से बचाव करके आप न केवल अपनी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और लंबा जीवन भी जी सकते हैं।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed