फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aluminum Foil Use: क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना हानिकारक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Thu, 25 Jul 2024 04:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jul 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
is using aluminum foil harmful for health know side effects of aluminium utensils
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल - फोटो : freepik.com

भोजन को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने के लिए हम सभी के घरों में पैकिंग के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। फॉयल में अच्छे से रैप करके रखी गई रोटियां और अन्य चीजें कई घंटों तक गर्म और नरम बनी रहती हैं। पर क्या इन फॉयल का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए ठीक है?



भोजन को किन बर्तनों में पकाना चाहिए, इनका रखरखाव कैसे किया जाना चाहिए इस बारे में कई अध्ययनों में विस्तार से बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन को पकाने के लिए एल्युमिनियम  के बर्तन और पैकिंग के लिए एल्युमिनियम के फॉयल का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि ज्यादातर लोग इस बात से बेखबर हैं कि वास्तव में इससे हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 

is using aluminum foil harmful for health know side effects of aluminium utensils
एल्युमिनियम का इस्तेमाल - फोटो : istock

एल्युमिनियम का सेहत पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई शोध इस बात पर ध्यान केंद्रित कराते रहे हैं कि एल्युमिनियम हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। जाने-अनजाने हमारे भोजन में भी इसकी मात्रा हो सकती है। 

जिस मिट्टी में खाद्य पदार्थों को उगाया जाता है, भोजन पकाने के लिए किए जा रहे बर्तनों और पैकिंग के लिए इसके इस्तेमाल के माध्यम से हमारे शरीर में ये पहुंच रहा है। वैसे तो हमारा शरीर मल और मूत्र के माध्यम से ऐसे पदार्थों को बाहर निकाल देता है पर अगर इसकी शरीर में अधिकता हो जाए तो इससे गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है।

is using aluminum foil harmful for health know side effects of aluminium utensils
एल्युमिनियम से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मिस्र स्थित ऐन शम्स यूनिवर्सिटी में रसायन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर गादा बासियोनी कहते हैं, हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें हैं जिनके माध्यम से भी शरीर में एल्युमिनियम पहुंच रहा है। एल्युमिनियम के अधिक संपर्क में आने से भ्रम, मांसपेशियों में कमजोरी, हड्डियों में दर्द, दौरे पड़ने, बोलने में समस्या, धीमी वृद्धि (बच्चों में) आदि का खतरा हो सकता है।

प्रोफेसर गादा कहते हैं, एल्युमिनियम के बर्तनों या पैन में खाना पकाने से कहीं ज्यादा खतरनाक इसे फॉयल में रखकर ओवन में गर्म करना माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
is using aluminum foil harmful for health know side effects of aluminium utensils
एल्युमीनियम के बर्तन में भोजन - फोटो : istock

एल्युमिनियम का रिसाव

एल्युमिनियम को अल्जाइमर, पार्किंसंस रोग और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसे न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाला भी पाया गया है। खाना पकाने में इस्तेमाल होने बर्तनों के माध्यम से ये पदार्थ रिसकर हमारे शरीर में पहुंच रहा है। टमाटर या नींबू जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थों के साथ रिएक्शन से एल्युमिनियम का रिसाव और अधिक होने का जोखिम रहता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रति सप्ताह 1 किलोग्राम शरीर के वजन पर 2 मिलीग्राम से एल्युमिनियम का संपर्क नुकसानदायक नहीं है। 

विज्ञापन
is using aluminum foil harmful for health know side effects of aluminium utensils
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल - फोटो : freepik.com

तो क्या बंद कर दें एल्युमिनियम का इस्तेमाल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा संभव नहीं है कि किचन से एल्युमिनियम को पूरी तरह से हटा दिया जाए पर इसका इस्तेमाल कम करने का प्रयास किया जा सकता है। 

भोजन को कम तापमान पर पकाएं। भोजन को पकाने के लिए गैर-एल्युमिनियम बर्तनों का इस्तेमाल करें, जैसे कि कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन। इसके अलावा लंबे समय तक एल्युमिनियम फॉयल में भोजन रखने से बचा जाना चाहिए। फॉयल में भोजन को रखकर ओवेन में गर्म करने से बचना चाहिए। 



-------------------------
स्रोत और संदर्भ
Wrapping food in aluminum foil can be harmful

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed