फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कम हो रहा है वजन? दिनचर्या में यह बदलाव करके देखिए, मिलेगा लाभ

Fri, 04 Mar 2022 11:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Mar 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
Habits That Help You Lose Weight, tips for lose weight in hindi
वजन कम करने के आसान तरीके - फोटो : pixabay

बढ़ते वजन को स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौजूदा समय की सबसे बड़ी चिंता के तौर पर देखते हैं। वजन अधिक होने के कारण हृदय रोग, डायबिटीज जैसी कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को नियमित रूप से ऐसे उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए जिम जाने से लेकर डाइटिंग तक, लोग तमाम तरह के प्रयास करते रहते हैं। क्या आप भी उनमें से एक हैं जो हजार कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं? ऐसे में आपको जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सेंडेंटरी लाइफस्टाइल को आज के समय में वजन बढ़ने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा जंक फूड्स के अधिक सेवन जैसी आदतें भी इस खतरे को बढ़ाती जा रही हैं। दिनचर्या में कुछ बदलाव करने से आपको अपना वजन कम करने और तमाम तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आपको लाभ मिल सकता है।

Habits That Help You Lose Weight, tips for lose weight in hindi
शारीरिक निष्क्रियता से बढ़ता है वजन - फोटो : istock

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल को कहें बाय
जैसी कि बताया गया है कि सेंडेंटरी लाइफस्टाइल वजन बढ़ने का प्रमुख कारण मानी जाती है, ऐसे में आपको नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना चाहिए। सुबह के समय कुछ हल्के से मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधियां करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अधिक वजन वाली 50 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि एरोबिक व्यायाम वजन को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकते हैं। सुबह व्यायाम करने से भी पूरे दिन ऊर्जा का स्तर भी बेहतर बना रहता है, साथ ही रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में भी मदद मिल सकती है।

Habits That Help You Lose Weight, tips for lose weight in hindi
खूब पानी पिएं - फोटो : istock

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
यदि आप भी पूरे दिन में कम मात्रा में पानी पीते हैं तो आपकी यह आदत कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा सकती है, जिसमें से वजन बढ़ना एक है। एक अध्ययन में पाया गया कि 500 मिली पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट में औसतन 30% की वृद्धि होती है।  एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि अधिक वजन वाली महिलाओं ने अपने आहार या व्यायाम दिनचर्या में कोई अन्य बदलाव किए बिना, प्रतिदिन एक लीटर अधिक पिया। एक साल में इससे 2 किग्रा तक वजन कम करने में मदद मिली। शरीर के स्वास्थ्य को कई स्तर से बेहतर बनाए रखने में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को लाभदाक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Habits That Help You Lose Weight, tips for lose weight in hindi
नींद बहुत आवश्यक - फोटो : iStock

अच्छी नींद लेना भी जरूरी
अगर आपको लगता है कि सिर्फ शारीरिक रूप से कुछ करते रहना ही वजन कम करने के लिए आवश्यक है तो ऐसा नहीं है, आपके लिए नींद भी उतनी ही जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की नींद की गुणवत्ता सही नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में वजन बढ़ने का खतरा भी अधिक होता है। नींद आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह से फिट रखने के लिए आवश्यक मानी जाती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना रात में कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर सुनिश्चित करें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Habits That Help You Lose Weight, tips for lose weight in hindi

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed