फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: कहीं आप खुद से ही तो नहीं पहुंचा रहे किडनी को नुकसान? ऐसी आदतें हैं तो तुरंत हो जाइए सावधान

Fri, 13 Sep 2024 08:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
habits that damage kidney know what to do and avoid to keep kidney healthy
किडनी की बीमारी - फोटो : istock

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। खून को साफ करने, शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने से लेकर रसायनों को संतुलित करने में इस अंग की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। अगर इस अंग में कोई भी समस्या हो जाए या किडनी ठीक तरीके से काम करना बंद कर दे तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने किडनी की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम में से ज्यादातर लोग रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसे काम करते रहते हैं जिससे इस महत्वपूर्ण अंग के गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। किडनी की क्षति के शुरुआती चरणों में आमतौर पर कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समस्या बढ़ती जाती है और किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। 

किडनी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जो किडनी की सेहत के लिए खतरनाक हैं और इनमें तुरंत सुधार करने की जरूरत है।

habits that damage kidney know what to do and avoid to keep kidney healthy
किडनी की समस्या - फोटो : istock

किडनी को कैसे रखें स्वस्थ?

किडनी की स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सबसे जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार का सेवन, नियमित व्यायाम करना और हानिकारक आदतों से बचना किडनी की लंबी उम्र और स्वस्थ कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी कई आदतें ऐसी हैं जिन्हें अधिकतर लोग तो बहुत सामान्य मानते हैं पर असल में इससे किडनी को गंभीर नुकसान होता है। 

habits that damage kidney know what to do and avoid to keep kidney healthy
पानी पीते रहना बहुत जरूरी - फोटो : istock

पानी की कमी से खतरा

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना। सभी लोगों को प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की आदत बनाने की सलाह दी जाती है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो ये आदत किडनी के लिए सबसे नुकसानदायक है। 

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो किडनी को रक्त से विषाक्त पदार्थों को ठीक से छानने में कठिनाई होती है। विषाक्त पदार्थ किडनी में ही जमा होने लगते हैं इससे किडनी की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। किडनी स्टोन के लिए भी यही प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that damage kidney know what to do and avoid to keep kidney healthy
ज्यादा नमक खाने के नुकसान - फोटो : istock

कहीं आप भी तो नहीं खाते हैं ज्यादा नमक?

अधिक नमक खाने को ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ाने वाला माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इससे किडनी को भी गंभीर क्षति होती है। नमक में मौजूद सोडियम की मात्रा किडनी पर दबाव डालती है और रक्तचाप को बढ़ा देती है। उच्च रक्तचाप किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए नमक का सेवन कम से कम करें और प्रोसेस्ड फूड्स भी कम खाएं।

विज्ञापन
habits that damage kidney know what to do and avoid to keep kidney healthy
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com

धूम्रपान बहुत हानिकारक

धूम्रपान और शराब की आदत भी किडनी के लिए खतरनाक है। धूम्रपान की आदत रक्त वाहिनियों को संकुचित कर देती है, जिससे किडनी तक रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है और कैंसर तक का खतरा हो सकता है। धूम्रपान छोड़ना किडनी और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed