फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

H5N1 Virus: नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता, भारत के इस राज्य में बढ़ा प्रकोप; कहीं आप भी तो नहीं हो गए संक्रमित?

Fri, 07 Feb 2025 01:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Feb 2025 01:11 PM IST
सार

अभी तक माना जा रहा था कि बर्ड फ्लू सिर्फ पक्षियों को संक्रमित करता है। अन्य जानवरों या फिर इंसानों में इससे संक्रमण के मामले दुर्लभ होते हैं। हालांकि वायरस के नए वैरिएंट्स का बड़ी संख्या में  मवेशी शिकार हो रहे हैं। भारत में बर्ड फ्लू के मामलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि महाराष्ट्र इससे सबसे प्रभावित राज्य है।

विज्ञापन
H5N1 Outbreak in maharashtra know its Symptoms Bird Flu ke Symptoms and Warning Signs in Hindi
बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर अलर्ट - फोटो : Freepik.com

बर्ड फ्लू जिसे एवियन फ्लू के नाम से भी जाना जाता है इसके मामले कई देशों में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हाल के महीनों में वायरस में नए म्यूटेशनों का पता चला जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। हालिया रिपोर्ट्स में वायरस में एक और नए म्यूटेशन देखा गया है जो अब तक अमेरिका में फैल रहे वैरिएंट से काफी अलग है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैरिएंट की प्रकृति संभावित रूप से नई महामारी का कारण बनने की क्षमता वाली हो सकती है। अमेरिका के कुछ स्टेट्स में गायों में इस नए वैरिएंट के मिलने की सूचना है। 



अभी तक माना जा रहा था कि बर्ड फ्लू सिर्फ पक्षियों को संक्रमित करता है। अन्य जानवरों या फिर इंसानों में इससे संक्रमण के मामले दुर्लभ होते हैं। हालांकि वायरस के नए वैरिएंट्स से बड़ी संख्या में मवेशी भी शिकार हो रहे हैं। ये वायरस न सिर्फ इंसानों को संक्रमित कर रहा है बल्कि इसके कारण कई स्थानों पर मौत के मामले भी सामने आए हैं।

अमेरिका सहित कई देश इस संक्रामक रोग की चपेट में हैं, आइए जानते हैं कि भारत में इस संक्रामक रोग के कारण कैसे हालात हैं? और आप कैसे इस बीमारी की पहचान कर सकते हैं?

H5N1 Outbreak in maharashtra know its Symptoms Bird Flu ke Symptoms and Warning Signs in Hindi
एच5एन1 का बढ़ता संक्रमण - फोटो : Freepik.com

महाराष्ट्र में  बर्ड फ्लू का प्रकोप

भारत में बर्ड फ्लू के मामलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि महाराष्ट्र इससे सबसे प्रभावित राज्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रपुर जिला प्रशासन ने मांगली गांव और उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे को 'अलर्ट जोन' घोषित कर दिया है। जनवरी के आखिरी हफ्तों में यहां बड़ी संख्या में मुर्गियों की अकारण मौत के बाद किए गए परीक्षण में एच5एन1 वायरस की मौजूदगी की पुष्टि  हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों को लागू करने की सलाह दी है। 

(ये भी पढ़ें-  जानवरों से लेकर इंसानों तक कहर बनकर टूट रही है ये बीमारी, इससे बचाव के लिए क्या करें?)

H5N1 Outbreak in maharashtra know its Symptoms Bird Flu ke Symptoms and Warning Signs in Hindi
कई देशों में फैल रहे हैं बर्ड फ्लू के मामले - फोटो : Freepik.com

दिसंबर-जनवरी से फैल रहा है संक्रमण

  • जनवरी में सामने आई रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक पोल्ट्री फार्म में करीब 4,200 चूजे मृत और 60 से अधिक कौए भी बर्ड फ्लू से मारे गए थे।
  • एक अधिकारी ने बताया कि कई गांवों में पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुईं।
  • सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं, प्रारंभिक तौर पर इन्हें एच5एन1 से संक्रमित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
H5N1 Outbreak in maharashtra know its Symptoms Bird Flu ke Symptoms and Warning Signs in Hindi
कोरोना से भी खतरनाक है बर्ड फ्लू - फोटो : Freepik.com

कोविड से 100 गुना अधिक संक्रामक है ये वायरस

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू के संभावित रूप से तीव्र प्रसार को लेकर चिंता व्यक्त की है, इसके कारण बड़ी संख्या में मौतों की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोविड-19 से 100 गुना अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है।

  • हाल ही में बर्ड फ्लू के नए म्यूटेशनों को लेकर एक ब्रीफिंग के दौरान 'नई महामारी की आशंका' के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, वायरस एक ऐसे बिंदु के करीब पहुंच रहा है जहां यह दुनियाभर में महामारी ला सकता है।
  • पिट्सबर्ग में जाने-माने बर्ड फ्लू विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी है कि एच5एन1 अब इंसानों के लिए भी खतरा बढ़ाता जा रहा है। 
विज्ञापन
H5N1 Outbreak in maharashtra know its Symptoms Bird Flu ke Symptoms and Warning Signs in Hindi
बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

कैसे करें इस रोग की पहचान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं वैसे तो अभी भी इंसानों में एच5एन1 संक्रमण के मामलों को दुर्लभ माना जा रहा है पर जिस तरह से कई देशों में इसके कारण मौत के मामले सामने आए हैं इसने निश्चित ही चिंता बढ़ा दी है। जिन स्थानों पर संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वहां पर सभी लोगों को संक्रमण के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं।

  • बुखार: 100°F (37.8°C) या उससे अधिक
  • खांसी और गले में खराश या दर्द की समस्या।
  • सिर और मांसपेशियों में दर्द के साथ आंखों में लालिमा
  • नाक बहना या बंद होना और थकान की दिक्कत।
  • सांस लेने में कठिनाई और पेट की समस्या जैसे दस्त और दर्द।
  • फेफड़ों का संक्रमण या निमोनिया जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है
  • कुछ लोगों में इसके कारण एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क में सूजन) की समस्या भी हो सकती है। 


अगर आपको इनमें से 3-4 लक्षण दिख रहे हैं और सामान्य उपचार से राहत न मिल रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर सही उपचार मिल जाए तो रोग की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Second type of bird flu detected in US dairy cows


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed