{"_id":"6112493f8ebc3e2a3b12c28a","slug":"guava-side-effects-who-should-avoid-eating-amrood-ke-nuksan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है अमरूद का सेवन, ऐसे लोगों को दूर रहने की जरूरत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है अमरूद का सेवन, ऐसे लोगों को दूर रहने की जरूरत
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी
अमरूद तो आपने खाया ही होगा, लेकिन क्या आप उसके फायदों के बारे में जानते हैं? जुलाई-अगस्त महीने में भरपूर मात्रा में मिलने वाला अमरूद अनेक पोषक तत्वों का भंडार होता है और इस वजह से यह कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। यानी कुल मिलाकर अमरूद किसी चमत्कारी फल से कम नहीं है। सिर्फ यही नहीं, अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। ये भी कई बीमारियों से शरीर को बचाने में सक्षम हैं, क्योंकि इन पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। अमरूद के पत्ते जहां कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण और जोड़ों के दर्द को दूर करने में उपयोगी हैं, तो वही अमरूद खाने के भी कई फायदे हैं। अमरूद को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) में तो फायदेमंद माना ही जाता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है। हालांकि कभी-कभी कई लोगों को अमरूद का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिमाग को तेज बनाता है अमरूद
अमरूद में विटामिन बी-3 और बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिन्हें मस्तिष्क के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से दिमाग तो स्वस्थ और तेज बनता ही है, साथ ही यह ध्यान में भी सुधार लाता है, यानी यह ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया में सुधार करता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन समस्याओं में भी फायदेमंद है अमरूद
अमरूद में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो न केवल पाचन क्रिया में सुधार लाता है और कब्ज से राहत प्रदान करता है, बल्कि आंत की सफाई करने में भी मदद करता है। इसके अलावा अमरूद को थायरॉयड में भी उपयोगी माना जाता है, साथ ही यह विटामिन-ए का बहुत अच्छा स्रोत है, ऐसे में यह आंखों के स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमरूद खाने के नुकसान क्या हैं?
किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक ही होता है। अमरूद के भी कुछ नुकसान हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद के अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें ज्यादा फाइबर होता है और ऐसे में उन्हें डायरिया होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमरूद के अधिक सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा में बढ़ोतरी होती है और ऐसे में इससे पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे पेट में गैस, सूजन और मल त्याग में परिवर्तन आदि हो सकते हैं। हालांकि अगर आप फाइबर का अधिक सेवन करते हैं तो यह जरूरी है कि अधिक से अधिक तरल पदार्थों का भी सेवन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।