फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहे इस देश में लड़कियों ने संभाला मोर्चा, गाड़ियों के पुर्जों से बना रहीं 'जीवन रक्षक उपकरण'

Fri, 22 May 2020 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 22 May 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
girls making ventilator with parts of car and bike in afghanistan
- फोटो : social media

अफगानिस्तान जैसा देश जहां पर आतंकवाद की मार हर दिन हजारों जिंदगियों को छीन लेती है। वहां पर कोरोना महामारी ने जैसे लोगों को अधमरा कर दिया है। अफगानिस्तान में आतंकवाद ने विकास की रफ्तार को रोक रखा है, ऐसे में इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए संसाधन कहां से जुटेंगे। लेकिन 'जहां चाह वहां राह' की कहावत को इस देश की बेटियां साकार कर रही हैं। कोरोना वायरस के इलाज में जरूरी सामान के रूप में इस्तेमाल होने वाले वेंटिलेटर को ये लड़कियां गाड़ी के पुर्जों से बना रही हैं। इन लड़कियों के ग्रुप को रोबोटिक्स गर्ल गैंग के नाम से जाना जा रहा है।



 
girls making ventilator with parts of car and bike in afghanistan
- फोटो : social media

दरअसल, कोरोना वायररस के शरीर में हमला करने के बाद जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उनके लिए वेंटिलेटर की जरूरत होती है। जिस पर मरीज को कृत्रिम रूप से सांस देने के लिए रखा जाता है। किसी भी अच्छे खासे विकसित देश में वेंटिलेटर की सीमित मात्रा हो सकती है। क्योंकि बाजार में एक वेंटिलेटर की कीमत करीब 22 लाख से शुरू होती है और करीब 37 लाख तक हो सकती है। लेकिन अफगानिस्तान की ये लड़कियां कार और मोटरसाइकिल की चेन ड्राइव से वेंटिलेटर तैयार कर रही हैं। जिसकी कीमत मात्र 45 हजार रूपये पड़ रही है। 




 
girls making ventilator with parts of car and bike in afghanistan
- फोटो : Social Media

अफगानिस्तान की आबादी करीब 4 करोड़ के आसपास है और इस देश में वेंटिलेटर मात्र 400 हैं। ऐसे में इन वेंटिलेटर की अहमियत बहुत ज्यादा है। रोबोटिक्स गर्ल गैंग के बनाए इन वेंटिलेटर्स का ट्रायल भी हो चुका है। जिसमें ये सफल रहे हैं। वेंटिलेटर बनाने वाली ये गर्ल गैंग पहले भी अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पुरस्कार जीत चुकी है। इन लड़कियों का उद्देश्य इस तरह के वेंटिलेटर को बाजार से कम मूल्य में मई के अंत तक बाजार में लाना है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
girls making ventilator with parts of car and bike in afghanistan
- फोटो : facebook

होंडा और टोयोटा जैसी कंपनियों के मोटर पार्ट्स को इ्स्तेमाल में लाया जा रहा है। जिसमें टोयोटा कोरोला ब्रांड की मोटर और होंडा मोटरसाइकिल की चेन ड्राइव का प्रयोग कर वेंटिलेटर बनाया जा रहा है। ये वेंटिलेटर मरीजों को सांस लेने पर तकलीफ होने पर तुरंत ही राहत पहुंचाने में मदद करेगा। 


 
विज्ञापन
girls making ventilator with parts of car and bike in afghanistan
- फोटो : social media

एक रिपोर्ट में पता चला है कि अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के अबतक 7650 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 178 लोगों की मौत हो चुकी है और इसका कारण है यहां की कमजोर चिकित्सा व्यवस्था। इस देश में अभी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं क्योंकि पड़ोसी देश ईरान कोरोना के चपेट में है और वहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed