Healthy Lifestyle Tips: आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। हमारी अनियमित दिनचर्या, काम का बढ़ता दबाव और खानपान की गलत आदतें सीधे तौर पर हमारी सेहत पर पड़ता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेहतमंद रह ही नहीं सकते। अच्छी बात यह है कि आप अपनी जीवनशैली में बहुत बड़े बदलाव किए बिना भी स्वस्थ रह सकते हैं।
Health Tips: हर इंसान की दिनचर्या में जरूर होनी चाहिए ये चार सरल आदतें, बीमारियों से रहेंगे दूर
हमारी अनियमित दिनचर्या, काम का बढ़ता दबाव और खानपान की गलत आदतें सीधे तौर पर हमारी सेहत पर असर डालती हैं। ऐसे में कुछ आसान आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी सेहत सुधार सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. सुबह की धूप में आधा घंटा बिताएं
सुबह की हल्की धूप विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है, जो हड्डियों, इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। रोजाना सुबह 15-30 मिनट धूप में बिताने से मन हल्का होता है और डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याओं से आप दूर रहते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और स्लिप साइकिल को नियमित करता है।
ये भी पढ़ें- किचन में मौजूद ये तीन 'सफेद चीजें' सेहत के लिए हो सकती हैं नुकसानदायक, आज ही से कम कर दें इनका सेवन
2. नंगे पैर खुले आसमान के नीचे टहलें
खुले आसमान के नीचे घास या मिट्टी पर नंगे पैर 10-15 मिनट टहलना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। ये तनाव को कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। नंगे पैर चलने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यह आदत मानसिक शांति प्रदान करने में भी मदद करती है।
ये भी पढ़ें- Kidney Stone: किडनी में स्टोन का शक है? कैसे लगाएं इसका पता, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
3. रोजाना 10,000 कदम चलें
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रोजाना 10,000 कदम चलना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। तेज चलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, कैलोरी बर्न होती है और मूड बेहतर रहता है। अगर आप व्यस्त रहते हैं, तो दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर पैदल चलें।
4. गैजेट्स से एक घंटा दूर रहें
स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी जैसे गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल आंखों की थकान, नींद की कमी और तनाव का प्रमुख कारणों में से एक है। रोजाना कम से कम एक घंटा स्क्रीन-फ्री समय निकालें। इस दौरान किताब पढ़ें, परिवार के साथ बात करें, ध्यान करें या प्रकृति का आनंद लें। इससे मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है, नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और तनाव कम होता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।