ब्लड प्रेशर, आज के समय में तेजी से बढ़ती सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण सबसे ज्यादा खतरा हृदय को होता है। लगातार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बने रहने के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। हृदय के अलावा हाई ब्लड प्रेशर, आंखों और धमनियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है कि लोगों को समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहने और इसके नियंत्रित करने के उपाय करने की सलाह दी जाती है।
आज का हेल्थ टिप्स: ब्लड प्रेशर को रखना है कंट्रोल, तो इन चीजों से तुरंत बना लें दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोडियम की मात्रा कम करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए भोजन में सोडियम की मात्रा को कम करना सबसे आवश्यक माना जाता है। सोडियम रक्तचाप बढ़ा देता है, प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में आमतौर सोडियम की मात्रा अधिक होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम मात्रा में ही सोडियम का सेवन करना चाहिए।
शराब का सेवन न करें
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, बहुत अधिक शराब पीने से रक्तचाप बढ़ सकता है। अत्यधिक शराब पीना भी हृदय रोगों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा अध्ययनों से पता चलता है कि शराब में एम्पटी कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, ऐसे में इसका ज्यादा सेवन तेजी से शरीर के वजन को भी अनियंत्रित कर सकता है।
सेचुरेटेड फैट की मात्रा करें कम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने के लिए सेचुरेटेड फैट का सेवन कम करना चाहिए। सेचुरेटेड फैट के सेवन को कम करने के लिए चॉकलेट, टॉफ़ी, केक, बिस्कुट, प्रोसेस्ड मीट, घी, चीज जैसी चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए। आहार को संतुलित रखकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
कैफीन अस्थायी रूप से रक्तचाप को बढ़ा सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। कैफीन के सेवन को कम करने के लिए चाय, कॉफी और चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। कैफीन की जगह आहार में फल और सब्जियों के साथ चिकन और नट्स को शामिल करने से लाभ मिल सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।