फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है जलन और संक्रमण की समस्या

Sat, 13 Mar 2021 04:45 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 13 Mar 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
follow this intimate hygiene tips in summer season to avoid infection in hindi
महिलाएं विशेषकर इस मौसम में अधिक परेशान रहती हैं - फोटो : Social Media

गर्मियों का मौसम सेहत की दृष्टि से बहुत अच्छा मौसम नहीं होता है क्योंकि कई सारे लोगों को इन दिनों पेट आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाएं विशेषकर इस मौसम में अधिक परेशान रहती हैं क्योंकि अधिक पसीने की वजह से वह कई बार वेजाइनल इंफेक्शन से जूझती हैं और इस विषय में वे खुलकर बात भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि त्वचा को पसीने एवं संक्रमण से बचाया जाए ताकि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या, पेशाब में जलन आदि जैसी पीड़ादायी समस्याओं से छुटकारा मिल सके। अगली स्लाइड्स से मालवा हॉस्पिटल, इंदौर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनिता पाठक से जानिए कि किस तरह इन समस्याओं से बचा जा सकता है। 

follow this intimate hygiene tips in summer season to avoid infection in hindi
सिंथेटिक फैब्रिक को न पहनें - फोटो : Social media

कोशिश करें कि ज्यादा पसीना न हो
गर्मियों के समय में पसीना बहुत अधिक होता है। ऐसे में यदि ज्यादा समय धूप में रहने से इनर थाइस में पसीना आदि होने लगता है तो इनरवियर को बदल डालें। इनरवियर ऐसा हो कि जिसका फैब्रिक अच्छा हो। सिंथेटिक फैब्रिक को न पहनें क्योंकि इस मौसम में पूरी संभावना है कि इससे खुजली और जलन आदि की समस्या होती है। यदि आप पसीने से तरबतर हो चुके हैं तो घर आकर तुरंत नहा लें और अच्छे से उस पार्ट को सूखा लें। 

follow this intimate hygiene tips in summer season to avoid infection in hindi
ज्यादा पानी पिएं - फोटो : social media

अधिक पानी पिएं
इस मौसम में शरीर बहुत जल्द डिहाइड्रेट होता है जिस वजह से यूरिनरी ट्रैक में इन्फेक्शन हो जाता है इसलिए कोशिश यह होना चाहिए कि यूरिनरी ट्रैक साफ और हेल्दी रहे इसलिए ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर के सारी टॉक्सीन निकल जाते हैं और बॉडी की पीएच वैल्यू संतुलित रहती है। ज्यादा पानी पीने से पेशाब करते वक्त जलन आदि समस्याएं नहीं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
follow this intimate hygiene tips in summer season to avoid infection in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइजीन का रखें विशेष ख्याल
सर्दियों में भले ही इंटिमेट हाइजीन को लेकर आपका रवैया सख्त न हो लेकिन गर्मियों में आपको इस पर विशेष जोर देना चाहिए। यदि आपको बार-बार पसीना आता है तो दिन में तीन से चार बार हर्बल उत्पादों से सफाई करें। जब भी पेशाब के लिए जाएं तो पानी से उस हिस्से को धोकर आएं। इस तरह से आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे। 

 

विज्ञापन
follow this intimate hygiene tips in summer season to avoid infection in hindi
स्लीम फिट कपड़े न पहनें - फोटो : instagram
ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों में भूलकर भी स्कीन फिट या स्लीम फिट कपड़े न पहनें। इनको पहनने से पसीना अधिक होता है और हवा के आवागमन पर भी रोक लग जाती है, जिससे कि त्वचा में जलन और घर्षण होने लगता है। ढीले कपड़े पहनने से ये समस्याएं भी नहीं होती हैं और बहुत अधिक गर्मी भी नहीं लगती है। सलवार, हेरम, चड्डा, स्कर्ट आदि पहनने से ज्यादा पसीना नहीं होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed