फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में गुणों से भरपूर इस विशेष पानी को पीने से दूर हो जाती हैं उल्टी- दस्त की समस्या और भी हैं फायदे

Sat, 13 Mar 2021 03:24 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 13 Mar 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
advantages of coconut water in summer season in hindi
नारियल पानी इस मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है - फोटो : Pixabay

गर्मी के मौसम में कभी भी किसी को भी उल्टी- दस्त आदि समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि यह मौसम ही ऐसा है कि शरीर में पानी की कमी होना सामान्य बात है। नारियल पानी इस मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है। नारियल पानी में कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जैसे  एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामीन- सी आदि। यह सारे तत्व अपने साथ कई सारी समस्याओं का समाधान लेकर आते हैं। यदि एक नारियल प्रतिदिन पी लिया जाए तो कई सारी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगली स्लाइड्स में सत्कार हॉस्पिटल की पोषण विशेषज्ञ शगुन चावला से जानिए गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदे। 

advantages of coconut water in summer season in hindi
शरीर में वापिस से तरलता लौटने लगती है - फोटो : Social media

उल्टी- दस्त में राहत
शरीर में पानी की कमी होने से उल्टी- दस्त की समस्या हो सकती है। ऐसे में समस्या होने के बाद ढेर सारा पानी पीने से कुछ नहीं होगा लेकिन सुबह-शाम नारियल पानी के सेवन से शरीर में वापिस से तरलता लौटने लगती है, शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगती है। दस्त में कई बार सामान्य पानी पचाना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन नारियल पानी के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती है। 

advantages of coconut water in summer season in hindi
शरीर को उसी वक्त इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं - फोटो : social media

सिरदर्द से छुटकारा
गर्मियों में कई लोगों के सिर में अचानक दर्द होने लगता है या बाहर से लौटने पर ये दर्द होता है। इसके पीछे कारण डिहाइड्रेशन भी होता है। ऐसे में तुरंत नारियल पानी के सेवन से शरीर को उसी वक्त इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं जिससे कि स्थिति संभल जाती है और शरीर में पानी की कमी बढ़ नहीं पाती है। सिरदर्द थोड़े ही समय में अपने आप गायब हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
advantages of coconut water in summer season in hindi
इसे पीने से बहुत देर तक पेट भरा रहता है - फोटो : सोशल मीडिया

वजन घटाने के लिए
गर्मियों के मौसम में अधिकतर बगीचों के बाहर सुबह नारियल पानी वाले खड़े रहते हैं। उसके पीछे कारण यह है कि जो लोग वजन घटाने के लिए दौड़ने आते हैं या कसरत करते हैं, उनके लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी है। नारियल पानी पीने से शरीर को सभी आवश्यक तत्व मिल जाते हैं, साथ ही इसे पीने से बहुत देर तक पेट भरा रहता है जिससे कि लोग सुबह-सुबह भारी नाश्ता चाहकर भी नहीं कर पाते हैं। 

 

विज्ञापन
advantages of coconut water in summer season in hindi
दिन में दो-तीन बार इसे पीने से बहुत जल्दी फायदा पहुंचता है - फोटो : social media
ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए
जिनका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है, उन्हें घबराने की बजाय उस वक्त प्राथमिक उपचार के तौर पर नारियल पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। नारियल पानी में मौजूद विटामीन- सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड- प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। जिस वजह से धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर आने लगता है। दिन में दो-तीन बार इसे पीने से बहुत जल्दी फायदा पहुंचता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed