{"_id":"60cc75e78ebc3e2daf368836","slug":"empty-stomach-drinking-tea-side-effects-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: खाली पेट चाय पीने की गलती भूलकर भी न करें, सेहत पर पड़ सकता है भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: खाली पेट चाय पीने की गलती भूलकर भी न करें, सेहत पर पड़ सकता है भारी
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी
भारत में सबसे ज्यादा अगर किसी ड्रिंक का सेवन किया जाता है तो वह है चाय। इसके बिना तो लोगों के दिन की शुरुआत ही नहीं होती और कई लोगों की तो सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने की भी आदत होती है। शायद आप भी करते होंगे, लेकिन यह सही आदत नहीं है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि सुबह की चाय स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करती है। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है और पेट से संबंधित और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। वैसे इसके अलावा भी खाली पेट चाय न पीने की कई सारी वजहें हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत है, वरना यह आपकी सेहत को भयंकर तरीके बिगाड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दिन की शुरुआत चाय के साथ क्यों नहीं करनी चाहिए, यानी खाली पेट चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए?
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ये हो सकती है वजह
विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीने से मुंह के बैक्टीरिया आंत तक चले जाते हैं, जो नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा चाय में एक ऐसा रसायन होता है, जो कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। इस रसायन को थियोफिलाइन कहा जाता है। वहीं, चाय में निकोटीन भी पाया जाता है, जो आपको इस पेय का आदी बना सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब पी सकते हैं चाय?
अगर आपको चाय पीना ही है तो सुबह नाश्ता करने के एक घंटे बाद पी सकते हैं और शाम में भी कुछ न कुछ खाने के बाद ही चाय पिएं। ध्यान रहे कि रात में सोने से पहले चाय का सेवन न करें, क्योंकि यह पेट से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुबह क्या पीना अच्छा?
मेथी का पानी
नींबू पानी
जीरे का पानी
सौंफ का पानी
आंवले का रस
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह-सुबह हिमालयन सॉल्ट (नमक) का पानी पीना काफी अच्छा रहता है। इसे अन्य प्रकार के नमक से ज्यादा बेहतर और फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह पानी शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।